स्वतंत्रता दिवस पर नए विवाद में फंसे केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित सरकारी कार्यक्रम में अपने नाम के प्रदर्शन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह एक परंपरा थी।
कार्यक्रम के बाद बढ़ते विवाद पर केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली सरकार इस परंपरा को खत्म करेगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक यह परंपरा काफी पहले से चली आ रही थी।
I am told it has been a practice in del govt to form visual formation of whoever chief guest is (CM or LG) (2/3)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 15, 2015
केजरीवाल ने कहा कि खुद उन्हें भी ये पता नहीं था कि बच्चे क्या करेंगे। वहीं कांग्रेस और भाजपा ने इस पूरे मामले को शर्मनाक बताया है।
निशाने पर अरविंद केजरीवाल
बता दें कि छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम का प्रदर्शन तख्तियों के माध्यम से किया था।
जिसके बाद केजरीवाल को चौतरफा आलोचना झेलनी पड़ी थी। इसकी जानकारी आप नेता कपिल मिश्रा ने भी अपने ट्वीटर के माध्यम से शेयर की थी। इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर भी सीएम पर हमले हुए।
कांग्रेस नेता अजय माकन ने इसे शर्मनाक बताया था जबकि दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने इसे स्वतंत्रता दिवस समारोह का राजनीतिक दुरुपयोग करार दिया था।