फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal said i am not rahul gandhi PM Modi

मुझे राहुल समझने की भूल न करें मोदी: केजरीवाल

Sat, 06 Jun 2015 11:49 AM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
kejriwal said i am not rahul gandhi PM Modi

राजधानी दिल्ली में ‘अधिकारों’ को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार और केंद्र के बीच जारी तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल नजीब जंग पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन


केंद्र सरकार पर खुद को साइडलाइन लगाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को समझना चाहिए कि मैं राहुल गांधी नहीं हूं।

केंद्र सरकार पर जंग के जरिए रोजाना प्रदेश सरकार के कामों में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के लोगों ने मोदी को और दिल्ली की जनता ने हमें वोट दिया है, इसलिए वह देश चलाएं और हमें दिल्ली चलाने दें।

विज्ञापन

'मोदी अच्छे पीएम नहीं हैं'

kejriwal said i am not rahul gandhi PM Modi

मुख्यमंत्री ने एक न्यूज चैनल को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि पीएम मोदी दिल्ली की हार का बदला हमसे और यहां की जनता से ले रहे हैं।

केंद्र उपराज्यपाल के जरिए रोजाना हमारे कामों में बाधा उत्पन्न कर रही है। मोदी अच्छे पीएम नहीं हैं। उन्होंने पीएम और केंद्रीय मंत्रियों को अधिकारियों के तबादले और तैनाती पर कोर्ट जाने के लिए भी ललकारा।

इसी मसले को लेकर केंद्र और आप सरकार के बीच विवाद बना हुआ है।

'शाह का चौकीदार उन्हें बुला ले तो वह रेंगते हुए चले जाएंगे'

kejriwal said i am not rahul gandhi PM Modi

साथ ही उपराज्यपाल नजीब जंग पर हमला बोलते हुए उन्हें भाजपा का एजेंट तक करार दिया। उन्होंने कहा कि जंग भाजपा के पोलिंग एजेंट बन गए हैं और उनका आधिकारिक आवास भाजपा का दूसरा हेडक्वार्टर।


जंग की आलोचना करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया या दिल्ली के अन्य मंत्रियों तक को मिलने का समय नहीं दे रहे हैं।

वहीं यदि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का चौकीदार भी उन्हें बुला दे तो वह रेंगते हुए चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed