फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal said all promises could not be fulfilled

केजरीवाल बोले,पांच साल में आधे वादे पूरे होंगे

Tue, 21 Apr 2015 11:13 PM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal said all promises could not be fulfilled

लोकसभा चुनाव के बाद से भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर यह आरोप लगाया जाता रहा कि उन्होंने देश की जनता से बड़े-बड़े वादे किए जिन्हें पूरा करना असंभव है।

विज्ञापन


इसी साल फरवरी में दिल्ली में हुए विधान सभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने भी बीजेपी पर जनता से लंबे-चौड़े वादे कर मुकर जाने का आरोप लगाया।

हालांकि विधान सभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली की जनता से वादे करने की होड़ में बाकी सभी दलों को पीछे छोड़ दिया। लेकिन तीन महीने के अंदर ही आप ने अपने वादों से पलटने की सार्वजनिक घोषण कर दी।

विज्ञापन

'आधे वादे भी पूरे हो जाएं तो बढ़ी बात'

Kejriwal said all promises could not be fulfilled

बिजली, पानी से लेकर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा देने का वादा करने वाले केजरीवाल ने सत्ता में आने के तीन महीने बाद ही असलियत अपने मुंह से बयान कर दी।

केजरीवाल ने साफ कह दिया कि चुनाव में किए गए वादे पांच साल में भी पूरे नहीं किए जा सकते। उन्होंने साफ कहा कि हमने जो भी वादे किए हैं उनका 40 से 50% हिस्सा ही पूरा करे लें तो बड़ी बात है।

सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए केजरीवाल ने कहा कि जनता जितनी जल्दी पलकों पर बिठाती है उतनी ही तेजी से गिरा भी देती है।

केजरीवाल ने कहा कि शुरु में लग रहा था कि जनता के किए गए वादे पूर होंगे या नहीं। लेकिन अब लगता है चालीस-पचास फिसदी वादे तो जरूर पूरे होंगे। हालांकि केजरीवाल ने माना कि पांच साल में अगर चालीस-पचास फिसदी वादे भी पूरे होते हैं तो यह बड़ी बात होगी।

नौकरशाही में विकसित करना होगा कंप्टीशन सिस्टम

Kejriwal said all promises could not be fulfilled

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जनता ने जो भरोसा जताया है उसमें वादे पूरे करने होंगे। इसके लिए पूंजीवादी प्रतियोगिता की तर्ज पर नौकरशाही में भी कंप्टीशन सिस्टम विकसित करना होगा।

हमने वैट कमिश्नर और एक्साइज कमिश्नर के पद से इसकी शुरुआत की घोषणा की है। जो अच्छी डिलीवरी देंगे उन्हें पुरस्कार-तरक्की मिलेगी लेकिन बेईमानी से काम करने वालों को सजा भी देंगे।

आईएएस अफसर के पद हैं, लेकिन अगर योजना ठीक नहीं दी तो दानिक्स या उनमें भी नहीं मिले तो आम जनता से आवेदन मंगाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 फीसदी ग्रोथ के साथ राजस्व दें लेकिन सिस्टम सुधारकर, न कि रेड करके।

जो ज्यादा देगा उसमें इनसेंटिव मिलेगा। वहीं बाजार एसोसिएशन को जोड़कर अगर पिछले साल के मुकाबले अधिक टैक्स देंगे तो उनकी मर्जी से अतिरिक्त राजस्व का 10 फीसदी बाजार विकास में सरकार खर्च करेगी।

विज्ञापन

केजरीवाल नहीं हैं ब्यूरोक्रेसी के हिमायती

Kejriwal said all promises could not be fulfilled

इंडियन सिविल सर्विस डे में सिविल सर्विस के अवसर और चुनौतियों की परिचर्चा के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार पब्लिक सर्वेंट से पार्टनरशिप चाहती है।

मैं ब्यूरोक्रेसी का हिमायती नहीं हूं, लेकिन मेरा मानना है कि जब तक राजनीति सड़ी गली रहेगी, नौकरशाही डिलीवरी नहीं दे सकती।

जो उम्मीदें जनता की हैं, अगर अब पूरी नहीं की तो राजनेताओं की तरह नौकरशाही से भी भरोसा उठ जाएगा। कुछ नहीं बचेगा। परिचर्चा पैनल में डॉ. राजीव धवन, राम जेठमलानी, टीएसआर सुब्रमणियन, एनके सिंह वक्ता थे।

सीएम ने भाषण में कहा दो महीने का अनुभव अच्छा है। पांच साल में 100 फीसदी नहीं तो 40-50 फीसदी तो वादा पूरे जरूर करेंगे।

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को दिलाया भरोसा

Kejriwal said all promises could not be fulfilled

वहीं, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जनता के अवसर-चुनौती को समझे बिना सिविल सर्विसेंज के अवसर चुनौती को नहीं समझ सकते। अगर किसी अधिकारी के पास टैलेंट है।

सेवा जनता की जरूरतों के हिसाब से ठीक दे रहा है तो हम सेवा दो साल नहीं लगातार पांच साल भी लेंगे। काम जनता की दिक्कतों के कारण रुक रहा है तो हमें बताएं, अच्छा लगेगा।

अगर कानून के कारण रुक रहा है तो बताएं, उसमें बदलाव करेंगे। कानूनों की वजह से काम न रोकें। शिक्षण व्यवस्था पर भी कटाक्ष किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed