फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal's statement raised the hackles of Delhi, Haryana strict on water

केजरीवाल के बयान से बढ़ी दिल्ली की मुश्किलें, पानी देने पर सख्त हुआ हरियाणा

Thu, 17 Mar 2016 10:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Mar 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal's statement raised the hackles of Delhi, Haryana strict on water
Arvind Kejriwal

हरियाणा और पंजाब के बीच चल रही पानी की जंग दिल्ली को महंगी पड़ने जा रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक) पर बयान की कीमत दिल्ली वालों को चुकानी पड़ सकती है।

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि दिल्ली को अपने पानी का इंतजाम कर लेना चाहिए। क्योंकि हरियाणा अब दिल्ली को पानी देना बंद करने जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल पंजाब और हरियाणा की पानी को लेकर एक लंबी लड़ाई चल रही है। सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर में रावी-व्यास-सतलुज नदियों का पानी पिछले 50 साल से हरियाणा और पंजाब के बीच विवाद का मुद्दा रहा है। पानी के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पंजाब में अपने और अपनी पार्टी के लिए राजनैतिक जमीन तैयार करने में जुटे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पानी के मुद्दे पर पंजाब के पक्ष में बयान देकर दिल्ली की मुश्किलें बढ़ा दी है।

पंजाब में केजरीवाल ने एसवाईएल पर हरियाणा को पानी न देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि पंजाब के पास पहले ही पानी की कमी है। ऐसे में हरियाणा को पानी देने की जरूरत नहीं है।

हरियाणा विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित

Kejriwal's statement raised the hackles of Delhi, Haryana strict on water
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो

केजरीवाल के इस बयान की हरियाणा के सभी राजनैतिक दलों ने कड़ी निंदा की है। इतना ही नहीं केजरीवाल के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए विधानसभा में निंदा प्रस्ताव भी पास किया।

विपक्ष ने सरकार से दिल्ली को पानी न देने की अपील भी की थी। जिसके चलते सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें आगाह किया है। हरियाणा विधानसभा में शून्यकाल के दौरान ये मुद्दा उठाया गया।

इसके बाद कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने मौखिक तौर पर केजरीवाल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा। कुछ ही समय बाद एकमत से ये प्रस्ताव पारित भी हो गया। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा के पानी से दिल्ली की प्यास बुझती है, इसलिए केजरीवाल तय करें कि उन्हें पंजाब चाहिए या फिर दिल्ली।

उन्होंने केजरीवाल के बयान को मर्यादा के विपरित करार दिया और कहा कि समझौतों के खिलाफ है। बता दें कि दिल्ली को भाखड़ा मेनलाइन और दिल्ली चैनल के जरिए हरियाणा से मूनक नहर के माध्यम से पानी की आपू्र्ति की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed