{"_id":"b88b38745cfb5b3e0811d4f83c90c4ce","slug":"kejriwal-s-oath-ceremony-will-not-be-live-from-ramlila-maidan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं देख पाएंगे शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं देख पाएंगे शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Dec 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री के तौर पर रामलीला मैदान में शपथ लेने जा रहे अरविंद केजरीवाल को घ्ार बैठे देखने की चाहत पूरी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
क्योंकि दिल्ली के कई इलाकों में बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के मरम्मत और तकनीकी कार्य की वजह से आज बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
बादली के समयपुर में 10:30 से 1:30 और प्रह्लादपुर में 11 से दो, बवाना के कुछ इलाकों में 9:30 से चार, सिविल लाइंस के हडसेन लेन में 10 से 1:30 और मेटकाफ हाउस में सुबह 10 से एक बजे तक बिजली नहीं आएगी।
विज्ञापन
केशवपुरम के लेखू नगर गली संख्या 52, 54, 55, 56, 57, वजीरपुर जेजे क्लस्टर इलाका और इंडस्ट्रियल इलाके में 11 से तीन, मंगोलपुरी और नरेला के कुछ इलाकों में 10 से पांच, पीतमपुरा के रानीबाग में 11 से दो, रोहिणी के सरस्वती अपार्टमेंट में 11 से एक, शक्ति नगर के आनंद नगर में 10 से 11 बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी।
वहीं विवेकानंदपुरी में 10:30 से 2:30, सुभद्रा कॉलोनी और पश्चिम मोती नगर में 11:15 से 12:15, शात्री नगर के बी-ब्लॉक में 2:30 से 3:30 और शालीमार बाग के आईपी कॉलोनी और अमृत विहार में 10 से एक और संत नगर के कुछ इलाकों में 11 से दो बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।