फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal's duplicate came after modi's.

इस 'केजरीवाल' पर अब तक कभी नहीं पड़े अंडे!

Tue, 27 Jan 2015 05:29 PM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 05:29 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal's duplicate came after modi's.

लोकसभा चुनाव कैंपेन के दौरान आपने कई बार पीएम मोदी के डूप्लीकेट देखे होंगे। उनके एक डूप्लीकेट ने तो एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के संग फोटो शूट तक कराया था। इनका अंदाज काफी हद तक मोदी से मिलता-जुलता था।

विज्ञापन


अब ऐसा ही कुछ आम पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ भी हो रहा है। दिल्ली में जहां पार्टियां दिन-रात एक कर चुनाव प्रचार में जुटी हैं, वहां आम आदमी पार्टी की चुनावी रैलियों व सभाओं में एक शख्स चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


यह शख्स और कोई नहीं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का डूप्लीकेट है। वैसे केवल दिल्ली में ही नहीं अमृतसर में भी केजरीवाल का एक हमशक्ल रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल से बहुत प्रभा‌वित है उनका हमशक्ल

Kejriwal's duplicate came after modi's.

बता दें कि जो शख्स ‌आज कल आप की चुनावी रैलियों में चर्चा का केंद्र है वह दिल्ली का रहने वाला अमरनाथ है। केजरीवाल की तरह गले व सिर पर मफलर लपेटकर चलने वाला अमरनाथ भीड़ में भी अलग ही दिखता है।

अमरनाथ की कद-काठी व मूंछे तक केजरीवाल जैसी हैं। अमरनाथ बताते हैं कि उन्होंने केजरीवाल को सबसे पहले अन्ना आंदोलन के वक्त उनके मंच पर देखा था।

वह कहता है कि उसकी और केजरीवाल की शक्ल बहुत कुछ मिलती लगी। तब अमरनाथ ने लोगों से पूछा तो पता चला कि मंच पर खड़े व्यक्ति का नाम केजरीवाल है।

अमरनाथ केजरीवाल से काफी प्रभावित भी है। अमरनाथ खुशी से बताते हैं कि अब तो केजरीवाल को भी अपने हमशक्ल का पता है। अमरनाथ कई बार केजरीवाल से बातचीत भी कर चुका है।

'केजरीवाल ने मुझसे सीखा मफलर बांधना'

Kejriwal's duplicate came after modi's.

केजरीवाल स्टाइल में मफलर बांधने के सवाल पर अमरनाथ कहता है कि वह तो तब से इस तरह से मफलर बांधता है जब वह गांव में रहा करता था। वह मजाक-मजाक में यह भी कह देता है कि केजरीवाल मफलर बांधने का यह स्टाइल उससे ही सीखा है।

अमरनाथ बताता है कि ‌कई बार तो लोग उसे ही केजरीवाल समझ लेते हैं। यहां तक कि गाड़ी में बिठाकर सभा स्थल तक भी ले जाते हैं। लोग उससे कहते हैं कि मैं आपका बड़ा फैन हूं और अमरनाथ के गले में माला पहनाकर उसके पैर भी छू लेते हैं।

हालांकि कुछ देर बाद वह सब सच बता देता है। अमरनाथ को केजरीवाल का डूप्लीकेट होने से कोई परेशानी नहीं है बल्कि उसे तो ये सब अच्छा लगता है। लेकिन इसके साथ ही वह ये भी जोड़ देता है कि गनीमत इस बात की है कि अभी तक उसपर किसी ने अंडे, टमाटर या थप्पड़ नहीं मारे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed