केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया स्वाति से रिश्ते का सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार सुबह से ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वाति मालिवाल के रिश्तों को लेकर हो रहे विवाद पर आखिरकार केजरीवाल ने ट्वीट कर तीखा जवाब दिया है।
स्वाति और खुद के रिश्ते पर चुप्पी साधे केजरीवाल ने खामोशी तोड़ते हुए दो ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में तो उन्होंने मीडिया में चल रही खबर को पूरी तरह से बकवास बताते हुए इसे नॉनसेंस कहा है।
उन्होंने लिखा है कि 'कुछ मीडिया हाउस और विपक्षी नेता ये आरोप लगा रहे हैं कि स्वाति मेरी मौसेरी बहन है। यह बात पूरी तरह नॉनसेंस है।'
Some media houses n opp leaders alleging that swati is my cousin. Complete nonsense. She is not even remotely connected(1/2)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 15, 2015
तो ये स्वाति से केजरीवाल का रिश्ता
केजरीवाल ने स्वाति से अपने रिश्ते पर व्यंग्य करते हुए एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि 'उससे मेरा दूर-दूर तक भी कोई रिश्ता नहीं है।'
इसके बाद उन्होंने लिखा कि वह न्यूज चैनलों को ब्रेकिंग न्यूज देना चाहते हैं। इस तरह का एक ट्वीट करते हुए उन्होंने स्वाति संग अपने रिश्तों को व्यंगात्मक लहजे में समझाने की कोशिश की है। (नीचे पढ़ें पूरा ट्वीट)
केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए न सिर्फ इस मामले पर अपनी सफाई दी है बल्कि, मीडिया को भी आड़े हाथों लेते हुए ब्रेकिंग न्यूज के कॉसेप्ट की भी खिल्ली उड़ाई है।
BTW Breaking News for some channels- वो मेरे चाचा की साली के जीजा की भतीजी के ससुर की भांजी के भतीजे की साली के भाई की बेटी है(2/2)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 15, 2015
क्यों हुआ स्वाति के पद पर विवाद
बता दें कि बुधवार सुबह से ही इस बात को लेकर बहस हो रही है कि दिल्ली सरकार स्वाति मालीवाल को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष बनाने वाली है।
इस फैसले के बाद दिल्ली महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष बरखा सिंह ने मीडिया से कहा कि स्वाति मालीवाल रिश्ते में केजरीवाल की बहन हैं।
इसके बाद से ही केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर आरोप लग रहा है कि राजनीति में सुचिता की बात करने वाली पार्टी अब खुद ही परिवारवाद और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दे रही है।
पहले से जुड़ा है एक विवाद
स्वाति मालिवाल फिलहाल मुख्यमंत्री के सलाहकार के तौर पर काम कर रही हैं। इस पद पर उनकी नियुक्ति के समय भी केजरीवाल पर पार्टी के एक खास नेता की पत्नी पर मेहरबानी बरसाने का आरोप लगाया गया था।
स्वाति मालिवाल आप नेता नवीन जयहिंद की पत्नी हैं। नवीन आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी हैं और केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं।
कहा जाता है कि नवीन आप से निकाले गए योगेंद्र यादव के प्रखर आलोचक थे और हरियाणा में उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे थे।