फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal remembers his college and theatre life

'हमारी अधूरी कहानी' देख केजरीवाल को याद आए वो दिन

Mon, 03 Aug 2015 05:15 PM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
kejriwal remembers his college and theatre life

 

विज्ञापन

दिल्ली की वो जगह जहां राजनीतिकों का जमावड़ा लगना आम बात नहीं है। लेकिन शनिवार की शाम जिस तरह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, विधायक अलका लांबा और कवि व आप नेता कुमार विश्वास, महेश भट्ट की फिल्म कहानी का नाट्य मंचन देखने आए थे, उससे ये जगह काफी अलग नजर आ रही थी।


जब फिल्मकार महेश भट्ट ने केजरीवाल को स्टेज पर बुलाया जो अपनी पत्नी और बेटी के साथ यहां आए थे, तो केजरीवाल ने यादों के गलियारों में जाते हुए एक बात कही।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि, 'मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। एक्टिंग, डायरेक्शन और स्क्रिप्ट बहुत बढ़िया था। और प्ले देखकर मुझे अपने कॉलेज के दिनों की याद आ गई, मैं भी कॉलेज में थियेटर किया करता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश भट्ट के फैन हैं केजरीवाल

kejriwal remembers his college and theatre life

गौरतलब है कि बीते शनिवार 1 अगस्त को फिल्मकार महेश भट्ट राजधानी दिल्ली में अपनी फिल्म हमारी अधूरी कहानी के नाट्य मंचन के लिए दिल्ली में थे जहां केजरीवाल भी आए थे। यहां केजरीवाल ने स्टेज पर बुलाए जाने पर अपनी बातें लोगों से शेयर की थीं।

केजरीवाल ने तो ये भी बताया कि वो महेश भट्ट के बड़े फैन हैं और वो बहुत खुश हैं कि उन्हें महेश भट्ट से मिलने का मौका मिला। इस पर महेश भट्ट ने भी केजरीवाल के लिए कुछ ऐसी ही बातें कहीं।

महेश भट्ट ने कहा कि बीते 40 सालों में उन्होंने आज तक नहीं ‌देखा कि किसी राज्य का कोई नेता इस तरह पूरे प्ले के दौरान एक आम आदमी की तरह शुरुआत से अंत तक प्ले देखे। भट्ट ने कहा कि केजरीवाल उभरते कलाकारों को बहुत प्रोत्साहित करते हैं।

भट्ट ने आगे कहा कि उनकी यही बात यह बताने के लिए काफी है कि वह किस तरह के नेता हैं। भट्ट ने नेल्सन मंडेला की बात याद करते हुए केजरीवाल की प्रशंसा की और कहा कि मंडेला ने कहा ‌था कि एक छोटा आदमी को आपको हमेशा छोटा महसूस कराएगा लेकिन एक महान व्यक्ति आपको हमेशा बहुत अच्छा महसूस ही कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed