फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal Release: Now AAP's campaign will be aggressive

LS Elections : अब आक्रामक होगा आप का प्रचार, केजरीवाल की रिहाई के बाद चढ़ेगा दिल्ली और देश का सियासी पारा

Sat, 11 May 2024 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 May 2024 05:04 AM IST
सार

आप के स्टार प्रचारक केजरीवाल के जेल से बाहर निकलने पर गठबंधन के चुनावी प्रचार को धार मिल सकती है। इस दिशा में रणनीति तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Kejriwal Release: Now AAP's campaign will be aggressive
तिहाड़ से बाहर केजरीवाल - फोटो : X/AAP

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आप सहित गठबंधन की सियासी हलचल बढ़ गई है। आप के स्टार प्रचारक केजरीवाल के जेल से बाहर निकलने पर गठबंधन के चुनावी प्रचार को धार मिल सकती है। इस दिशा में रणनीति तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है। इसमें अभी तक के अभियान में बड़ा बदलाव होगा। जेल से रिहाई को आप की बड़ी जीत बताते हुए पार्टी प्रचार अभियान को आगे बढ़ाएगी। शुक्रवार शाम तिहाड़ जेल के सामने इसका नजारा भी दिखाई पड़ा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने से अंतरिम जमानत पर रिहाई को आप ने शक्ति प्रदर्शन में तब्दील कर दिया। वहीं, पार्टी कार्यालय ने लेकर मुख्यमंत्री आवास तक जश्न मनाया गया।

विज्ञापन


21 मार्च को केजरीवाल के जेल जाने के बाद से आप का चुनावी अभियान धीमा पड़ा था। इस बीच आप का सारा ध्यान केजरीवाल की रिहाई और ईडी को कठघरे में खड़ा करने पर रहा। मुख्यमंत्री की गैर-मौजूदगी में पत्नी सुनीता केजरीवाल को मैदान में उतरना पड़ा और दिल्ली से लेकर गुजरात तक उन्होंने रोड शो किया, लेकिन पहली बार राजनीति में उतरी सुनीता की मौजूदगी के बावजूद भी अभियान ज्यादा आक्रामक नहीं हो सका। 
विज्ञापन


दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में वे भावनात्मक तौर से अपने अभियान को आगे बढ़ाती रहीं। अब केजरीवाल के बाहर निकलने से अभियान में तेजी लाने की आप समर्थकों को उम्मीद है। आक्रामक शैली के लिए मशहूर केजरीवाल के हाथ में अभियान होने से माना जा रहा है कि चुनाव अब जोर पकड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट से लगाई गई बंदिशों के बीच वे अभियान को आगे बढ़ाएंगे। साथ में जरूरत के हिसाब से रणनीति भी बदलेगी। पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि चुनाव में अब समय कम है। ऐसे में बड़ी रैलियां कम होंगी। इसकी जगह लोगों से सीधा जुड़ने के लिए रोड शो पर ज्यादा जोर रहेगा। केजरीवाल जहां भी होंगे, ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सीधा पहुंचने की कोशिश करेंगे। दिल्ली के अलावा पंजाब व हरियाणा में रोड शो पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आप नेता बोले....
जय हनुमान। यह लोकतंत्र की जीत है। लोगों की दुआओं और आशीर्वाद का फल है।
-सुनीता केजरीवाल, सोशल मीडिया पर

अब लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को और शिद्दत के साथ लड़ेंगे। केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, एक सोच है और अब इस सोच को और तेजी के साथ आगे लेकर बढ़ेंगे।
-भगवंत मान, मुख्यमंत्री पंजाब

सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को अंतरिम राहत देना एक बहुत ही स्वागत योग्य फैसला है। सब लोग इसका स्वागत करते हैं। अब पूरे देश में एक सकारात्मक वातावरण बनेगा।
- संजय सिंह, राज्यसभा सांसद

चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है। लोकसभा चुनाव के दौरान तीन बार बहुमत से चुने हुए मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार ने चुनाव प्रचार करने से वंचित कर दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने देश और लोकतंत्र से मोहब्बत करने वाले लोगों के दिलों में एक उम्मीद की किरण जगाई है।
-गोपाल राय, मंत्री, दिल्ली सरकार

केजरीवाल को सिर्फ अंतरिम जमानत नहीं मिली है, बल्कि सत्य की विजय हुई है। इस फैसले से लोकतंत्र और संविधान की विजय हुई है। देश के इतिहास में जब भी संविधान और लोकतंत्र खतरे में आया है, तब सुप्रीम कोर्ट सामने आया है। लोकतंत्र की रक्षा करने में सुप्रीम कोर्ट ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। लोकतंत्र में ‘फ्री एंड फेयर’ चुनाव संविधान की नींव है। देश में हर व्यक्ति के पास चुनने का बराबरी का अधिकार है। - आतिशी, मंत्री, दिल्ली सरकार

पीएमएलए जैसे मामले में केंद्र सरकार अपनी पूरी मशीनरी लगाकर एक मुख्यमंत्री को जेल में रखना चाह रही थी। ऐसे मामले में जहां पर कई महीनों तक लोगों को जेल में रखा गया है, ऐसे में केजरीवाल को 50 दिन में अंतरिम जमानत मिलना किसी से कम नहीं है। यह सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से ईश्वर का इशारा है कि देश में जो चल रहा है उसमें बदलाव आना जरूरी है। केजरीवाल की रिहाई के साथ देश में बड़े बदलाव दिखने लगेंगे।
-सौरभ भारद्वाज, मंत्री, दिल्ली सरकार

आप ने लॉन्च किया ‘बंदे में है दम’ गीत

मुख्यमंत्री केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद आप ने शुक्रवार को गीत ‘बंदे में है दम’ लॉन्च किया। इसमें केजरीवाल को अलग-अलग जगहों व लोगों से जनसंपर्क करते दिखाया गया है। वहीं, दिल्ली सरकार के अधीन स्कूलों आदि में हुए बदलाव के भी विजुअल हैं। गाने में दिल्ली पुकारे व देश पुकारे बोल हैं। तीन मिनट का गाना लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। 

इंडी गठबंधन के नेताओं ने कहा...

कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है। भाजपा ने उन्हें चुनाव के दौरान प्रचार करनेे से रोेकने के लिए गिरफ्तार कराया था। जबकि कांग्रेस ने कभी भी विपक्षी दलों व नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से काम नहीं किया है। कांग्रेस ने हमेशा ही विपक्षी नेताओं को उचित सम्मान दिया है, लेकिन पिछले 10 सालों से भाजपा ने सत्ता में आने के बाद राजनीति के स्वरूप को ही बदल दिया है।
- देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

इंडिया गठबंधन का न्याय युद्ध जारी है। नागरिकों के सांविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए ये बड़ा फैसला है। असली जीत चार जून को इस संविधान विरोधी सरकार को उखाड़ कर होगी। 
-  कन्हैया कुमार, कांग्रेस

अंतरिम जमानत मिलना भाजपा के लिए करारा झटका है। अब हमें चुनाव में ज्यादा ताकत मिलेगी। केजरीवाल भाजपा को हराने में सक्षम हैं और अपने लक्ष्य में कामयाब होंगे। 
- उदित राज, कांग्रेस

अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के सुप्रीम कोर्ट का फैसला ईडी और केंद्र सरकार के चेहरे पर करारा तमाचा है। केंद्र सरकार ने विपक्षी दल के खिलाफ ईडी को एक राजनीतिक एजेंसी के रूप में इस्तेमाल किया है। 
- बृंदा करात,सीपीआई (एम) 

केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने का स्वागत है। यह तानाशाही ताकतों को दिखाने का समय है कि देश बाबा साहब डॉ. भीमराव के संविधान के अनुसार चल रहा है। तानाशाही ताकतों का किला ढहना शुरू हो गया है। 
-कल्पना सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed