फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कच्ची कॉलोनी पर केजरीवाल का सवाल, चुनाव से पहले सिर्फ 100 लोगों की रजिस्ट्री ही क्यों, वो कौन हैं?

Wed, 27 Nov 2019 02:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Nov 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
kejriwal raises question on unauthorized colony ownership transfer process
केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : हिमांशु सोनी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया को संदेहास्पद बताया है। केजरीवाल ने आशंका जाहिर की है कि कहीं पिछली सरकारों की तरह इस बार भी तो लोगों को चुनावी वायदे में नहीं फंसाया जा रहा।

kejriwal raises question on unauthorized colony ownership transfer process
आप की रैली में मौजूद लोग - फोटो : हिमांशु सोनी

केजरीवाल ने मांग की है कि अनधिकृत कॉलोनियों के सभी निवासियों को आवदेन करने के तीन दिन के भीतर रजिस्ट्री दी जाए। इस मौके पर उन्होंने बीते पांच साल में अनधिकृत कॉलोनियों में किए गए कामों को गिनाया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीते पांच साल से दिल्ली सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य करवाया है। चुनाव से पहले जब लोग भाजपा से उनके कामों के बारे में सवाल कर रहे हैं तो उनको अनधिकृत कॉलोनियों की याद आ रही है। लेकिन भाजपा इसकी प्रक्रिया में भी ढेर सारी आशंकाएं पैदा कर रही है।

kejriwal raises question on unauthorized colony ownership transfer process
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, चुनाव से पहले 100 लोगों को रजिस्ट्री देने की योजना है। सवाल यह कि 100 लोगों की रजिस्ट्री क्यों? यह 100 कौन हैं? बाकी को क्यों नहीं? केजरीवाल ने मांग की कि सभी लोगों को रजिस्ट्री दी जाए। इतना ही नहीं, आवेदन करने के तीन दिन के भीतर रजिस्ट्री मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
kejriwal raises question on unauthorized colony ownership transfer process
केजरीवाल की रैली में मौजूद आप समर्थक - फोटो : हिमांशु सोनी

विकास पर लड़ा जाएगा दिल्ली चुनाव: केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि बीते पांच सालों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुआ है। इस बार दिल्ली विधान सभा चुनाव काम पर लड़ा जाएगा। चुनाव सरकार के कामों पर होगा। अनधिकृत कॉलोनियों में इतने काम हुए हैं कि भाजपा वाले वोट मांगने लायक नहीं हैं। इसलिए चुनाव से ठीक पहले कॉलोनियों को पक्का कराने की याद आ रही है। केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली की 1797 कालोनियों में 2009-2014 के बीच अनधिकृत कालोनियों में विकास पर 1186 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, जबकि 2015-2019 के बीच 8147 करोड़ रुपये खर्च किए गए। जिस पैमाने पर पांच साल में काम हुआ है, वह सरकार की नीयत दिखाता है।

विज्ञापन
kejriwal raises question on unauthorized colony ownership transfer process
kejriwal - फोटो : हिमांशु सोनी

मुख्यमंत्री ने गिनाए काम

सड़क/नाली
2009-14- 309 कालोनी
2015-19- 1281 कालोनी

पानी
2009-14- 245 कालोनी
2015-19- 579 कालोनी

सीवर
2009-14- 34 कालोनी
2015-19- 903 कालोनी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed