फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal praising the film, in Delhi 'neeraja' was tax free

केजरीवाल ने की तारीफ, दिल्ली में टैक्स फ्री हुई फिल्म 'नीरजा'

Fri, 26 Feb 2016 11:14 PM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal praising the film, in Delhi 'neeraja' was tax free

दिल्ली सरकार ने राम माधवानी की निर्देशन में बनी सोनम कपूर की भूमिका वाली फिल्म नीरजा को तत्काल प्रभाव से टैक्स फ्री कर दिया है। इससे पहले चौक एंड डस्टर और मांझी दिल्ली में टैक्स फ्री की गई थी।

विज्ञापन


फिल्म नीरजा पाकिस्तान के करांची से पैन एएम फ्लाइट 73 के हाईजैक की सच्ची घटना पर आधारित है, जो 19 फरवरी को रिलीज हुई है।

इस पर पाकिस्तान सरकार ने बैन लगाया हुआ है। फिल्म टैक्स फ्री करने पर सोनम कपूर ने अरविंद केजरीवाल को ट्वीट करके धन्यवाद कहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह फिल्म 18 फरवरी को रिव्यू में देखने के बाद ट्वीट पर प्रेरणादायी फिल्म बताया था। उन्होंने कहा था कि हाल में मैने जो फिल्में देखी है, उसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म है।
विज्ञापन

ट्वीट से नीरजा को तत्काल प्रभाव टैक्स फ्री करने की सूचना

Kejriwal praising the film, in Delhi 'neeraja' was tax free

फिल्म का संदेश-दूसरों के लिए जीना और दूसरों के लिए मरना है। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर फिल्म नीरजा को तत्काल प्रभाव टैक्स फ्री करने की सूचना दी।


नीरजा फिल्म एक एअर हॉस्टेस की कहानी है, जो विभिन्न देशों के नागरिकों को आतंकवादियों से बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाती है। उसकी सूझबूझ और कर्तव्य को फिल्म में दिखाया गया है।

अंत में नायिका आतंकवादी की गोली की शिकार होती है। फिल्म की मुख्य भूमिका में सोनम कपूर हैं। बाद में नीरजा को भारत और यूएस ने बहादुरी के पुरस्कार से मरणोपरांत नवाजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed