फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal praised kanhaiya speech

केजरीवाल ने की कन्हैया के भाषण की जमकर तारीफ

Fri, 04 Mar 2016 10:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 Mar 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
kejriwal praised kanhaiya speech
jnu - फोटो : ब्यूरो

देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार तिहाड़ जेल से रिहा होकर जेएनयू कैंपस पहुंचे और वहां छात्रों को सम्बोधित किया। तिहाड़ से रिहाई के बाद जेएनयू पहुंचे कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री समेत मीडिया और अपने विरोधियों पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन


कन्हैया ने अपने विरोध में खबर चलाने वाली टीवी मीडिया, बीजेपी सरकार, आरएसएस और तमाम दूसरे मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। कन्हैया के भाषण से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खासे प्रभावित हुए। केजरीवाल ने भाषण की तारीफ करते हुए जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


दिल्ली के सीएम ने एक के बाद एक सुबह तक कन्हैया के भाषण को लेकर तीन ट्वीट किए। केजरीवाल ने कन्हैया के बहाने मोदी और उनकी सरकार पर भी हमला बोला। केजरीवाल ने पहले ट्वीट में भाषण को जबदस्त करार दिया। उन्होंने लिखा, 'कन्हैया का भाषण शानदार था'। इसके बाद सीएम ने ट्वीट किया कि मैंने कई बार बोला था- मोदी जी, स्टूडेंट्स से पंगे मत लो। मोदी जी नहीं मानें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने भी ली भाजपा पर चुटकी

kejriwal praised kanhaiya speech
manish - फोटो : ब्यूरो

केजरीवाल यहीं नहीं रूके उन्होंने इसके बाद भी ट्वीट किया और लिखा, 'कन्हैया का भाषण कई बार सुना। उन्होंने गजब की स्पष्टता के साथ विचार बखूबी व्यक्त किए। उसने वही कहा जो ज्यादातर लोग महसूस कर रहे हैं। ईश्वर उसे आर्शीवाद दें।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कन्हैया कुमार का समर्थन किया और केजरीवाल का ट्वीट साझा करते हुए लिखा कि कन्हैया और जेएनयू ने देश में फर्जी राष्ट्रवादियों की खतरनाक विचारधारा के खिलाफ निर्णायक जंग की उम्मीद जगा दी।

कन्हैया के भाषण पर दूसरे नेताओं ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें छात्रों का आइकॉन करार देने के साथ इस पूरे घटनाक्रम के लिए दिल्ली और राजनाथ सिंह को धन्यवाद दिया।  जबकि आरएसएस की ओर से कहा गया कि कन्हैया का भाषण प्रतिक्रिया व्यक्त के लायक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed