फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal not giving time to kanhaiya kumar after long waiting earlier

अब कन्हैया कुमार को मिल रही केजरीवाल को इंतजार करवाने की सजा 

Sat, 26 Mar 2016 09:40 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Mar 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
kejriwal not giving time to kanhaiya kumar after long waiting earlier

दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक घंटा दस मिनट इंतजार कराने की सजा कन्हैया को मिल गई है। अब केजरीवाल कन्हैया को मिलने का समय नहीं दे रहे हैं। दो बार आग्रह के बाद सरकार ने यह कहकर मिलने का समय देने से इनकार कर दिया है कि दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र है और अब मुख्यमंत्री व्यस्त हैं।

विज्ञापन


हालांकि समय न मिलने की असली वजह सीपीएम से लेकर एआईएसएफ उसे कन्हैया की गुस्ताखी की सजा मान रही है। वहीं, सुरक्षा के चलते कन्हैया का उत्तर प्रदेश में दो विवि का दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है।
विज्ञापन


एआईएसएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वली उल्ला खादिरी के मुताबिक, देशद्रोह के आरोप में जब कन्हैया गिरफ्तार हुए तो अरविंद केजरीवाल ने खुलकर समर्थन किया था।

इसी के चलते अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद कन्हैया केजरीवाल का आभार जताना चाहते थे, लेकिन किसी कारण से वे नहीं पहुंच पाए। हालांकि मुख्यमंत्री ने एक घंटा से अधिक कन्हैया का इंतजार भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ विवि के पूर्व छात्र व नेता होंगे शामिल 

kejriwal not giving time to kanhaiya kumar after long waiting earlier
नजीब जंग और केजरीवाल
खादरी का कहना है कि अब जब कन्हैया मिलना चाहता है तो मुख्यमंत्री अपनी नाराजगी के चलते समय नहीं दे रहे हैं। केजरीवाल द्वारा समय न देना कन्हैया के लिए सबसे बड़ी सजा है। 

खादिरी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सुरक्षा कारणों के चलते फिलहाल अलीगढ़ व इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का दौरा रद्द हो गया है। जवाहर लाल नेहरू विवि कैंपस में 29 मार्च को अलीगढ़ मुस्लिम विवि छात्रसंघ के पूर्व छात्र और नेता पहुंच रहे हैं।

बैठक में अलीगढ़ मुस्लिम विवि का अल्पसंख्यक का दर्जा छीनने और देशभर के विवि के माहौल पर चर्चा होगी। इसके अलावा कन्हैया के आगामी अलीगढ़ दौरे को लेकर सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों की रूपरेखा भी बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed