फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal met Sinha, increased political pep

केजरीवाल के घर बिहारी बाबू, तारीफ में पढ़े कसीदे

Fri, 07 Aug 2015 01:32 PM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal met Sinha, increased political pep

बिहार सरकार की तारीफ कर चुके भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार की पीठ थपथपाई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता ने केजरीवाल सरकार की तारीफ में कसीदे पढ़े।

विज्ञापन


खास बात यह कि सिन्हा का बयान उस वक्त आया है, जब दिल्ली की आप सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार के बीच सियासी तलवारें खिंची हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद केजरीवाल से हुई मुलाकात के मद्देनजर माना जा रहा है कि सिन्हा बिहार चुनावों में अपनी पार्टी के लिए मुसीबत बन सकते हैं।
विज्ञापन

सिन्हां ने AAP की तारीफ में पढ़े कसीदे

Kejriwal met Sinha, increased political pep

बृहस्पतिवार देर शाम शत्रुघ्न सिन्हा ने मुख्यमंत्री आवास पर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। बिहार चुनाव को लेकर इसके राजनैतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।


करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने मौजूदा सियासी माहौल पर चर्चा की। वहीं, एफटीटीआई मुद्दे पर भी उन्होंने मुख्यमंत्री से छात्रों का समर्थन मांगा।

बाद में मीडिया से बात करते हुए सिन्हा ने केजरीवाल सरकार के कामकाज की तारीफ की। सिन्हा ने कहा कि दिल्ली सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है।

कहीं इस मुलाकात के सियासी रंग तो नहीं

Kejriwal met Sinha, increased political pep

दिल्ली सरकार के सभी काम जमीन पर दिखाई पड़ रहे हैं। सरकार अपने फैसलों में जनभागीदारी बढ़ाने की भी कोशिश कर रही है। लोकतंत्र के लिए यह अच्छा संकेत है।


उन्होंने मुख्यमंत्री से राजधानी में कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के बारे में भी विस्तार से बात की। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों से सहमति जताई। इस मुलाकात व एफटीआईआई आंदोलन पर छात्रों के हक में समर्थन मांगने के अपने सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

बिहार चुनाव नजदीक होने से इस मुलाकात को खास अहमियत दी जा रही है। सिन्हा से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी केजरीवाल से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed