फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal met at lunch with LG, trying to solve the case

एलजी से लंच पर मिले केजरीवाल, सुलह की कोशिश

Thu, 02 Jul 2015 09:53 AM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 09:53 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal met at lunch with LG, trying to solve the case

उपराज्यपाल नजीब जंग के साथ बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लंच पर मुलाकात की। साप्ताहिक मीटिंग की बात भले कहीं जा रही है लेकिन बजट पास किए जाने के बाद भविष्य में दिक्कतें कम करने और संघर्ष विराम की कोशिश से जोड़कर इस मुलाकात को देखा जा रहा है।

विज्ञापन


अमूमन इस मीटिंग में मनीष सिसोदिया जाते थे लेकिन इस बार केजरीवाल भी साथ पहुंचे थे इसलिए उपराज्यपाल लंच रखा। जबकि एक दिन पूर्व ही केजरीवाल ने विधान सभा में प्रधानमंत्री पर समय नहीं देने और तंग करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


यहां तक कहा था कि जब से सत्ता में आए हैं, केन्द्र ऐसी-तैसी करने में लगा है।

मामला सुधारने की कोशिश

Kejriwal met at lunch with LG, trying to solve the case

सूत्र बताते हैं कि दो गृह सचिव व दो एसीबी चीफ के कारण काम में हो रही दिक्कतों पर भी बातचीत हुई। प्रशासनिक दिक्कतें और केन्द्र सरकार व दिल्ली सरकार के बीच पुल का काम करने की बात भी दोनो मंत्रियों ने संभावित तौर पर की होगी।


दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशक ने मंगलवार को भी उपराज्यपाल की तरफ से नियुक्त एसीबी चीफ मुकेश मीणा की तरफ से लगाए गए एसएचओ को नहीं माना तो मीणा को एसीबी में ट्रेनिंग व ट्रॉयल वाले केस का जिम्मा दिया।

यह भी कहा कि एसीबी विजिलेंस डायरेक्टर के आधीन होता है। जिसे एसीबी चीफ गलत बता रहे हैं। फिर इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बजट पास किए जाने से पूर्व दो-दो गृह सचिव, एसीबी चीफ और एसएचओ का मामला उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed