फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal may quit the delhi cm post for punjab election

पंजाब के लिए केजरीवाल छोड़ सकते हैं CM की कुर्सी

Fri, 11 Dec 2015 07:22 PM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
kejriwal may quit the delhi cm post for punjab election

पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी को सफलता दिलाने के लिए और पूरी ताकत झोंक देने के लिए केजरीवाल दिल्ली सीएम पद छोड़ सकते हैं। केजरीवाल की अनुपस्थिति में उनकी जिम्मेदारी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया निभाएंगे।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ के अनुसार 2017 में होने वाले पंजाब चुनाव में आप के जीतने की बड़ी संभावना है। दरअसल आप का एक बड़ा वर्ग ये महसूस करता है कि अगर वो केजरीवाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ें तो उनके जीतने की बड़ी संभावना है।
विज्ञापन


बता दें कि केजरीवाल दिल्ली के सीएम तो हैं लेकिन उनके अधीन कोई मंत्रालय नहीं है। यही नहीं वो देश के एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिसके पास कोई मंत्रालय नहीं है। वहीं वित्त, शिक्षा, प्लानिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट जैसे सभी मुख्य मंत्रालय मनीष सिसोदिया के पास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल के लिए चुनाव क्षेत्र भी ढूंढा जा रहा है

kejriwal may quit the delhi cm post for punjab election

केजरीवाल के पद छोड़कर दिल्ली से बाहर की राजनीति में कदम रखने के कयास तो तभी से लग रहे हैं जब से उन्होंने अपने पास कोई मंत्रालय नहीं रखने का निर्णय लिया था। माना जा रहा है कि वो सिसोदिया को सारा कार्यभार सौंपकर पंजाब चुनाव में कूद जाएंगे।

आप के पंजाब सूत्रों की माने तो केजरीवाल के लिए चुनाव क्षेत्र ढूंढने का काम पहले ही शुरू हो चुका है। केजरीवाल चुनाव से पहले पंजाब में अपनी पहली रैली 14 जनवरी को कर सकते हैं। केजरीवाल के पंजाब चुनाव में कूदने की महत्वाकांक्षा को बिहार चुनाव के नतीजों ने बल दिया है।

केजरीवाल का मानना है कि जिस तरह से बिहार में बीजेपी की बुरी हार हुई है वो नरेंद्र मोदी के ग्राफ गिरने की शुरूआत है। सूत्रों का मानना है कि अगर पंजाब में आप की शानदार जीत होती है तो केजरीवाल बीजेपी और कांग्रेस विरोधी एक मुख्य तत्व बन जाएंगे।

आप की है कांग्रेस से टक्कर

kejriwal may quit the delhi cm post for punjab election

सूत्रों के अनुसार केजरीवाल ने अपनी इस योजनाक के बारे में नीतीश कुमार और ममता बनर्जी को भी बताया है और उन्होंने सहमति जताते हुए केजरीवाल से एक प्रयास जरूर करने को कहा है। एक आप नेता का कहना है कि अगर वो पंजाब में फेल भी हो जाते हैं तो वो वापस दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में वापस जा सकते हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली से बाहर पंजाब में आप का अच्छा बेस है। संसद में आप के सभी चार सांसद पंजाब से ही हैं और आप के नेताओं को भी ये लगता है कि पंजाब की वर्तमान सरकार से लोग खुश नहीं हैं।

पंजाब के आप नेताओं का मानना है कि पंजाब में उसकी कड़ी टक्कर कांग्रेस से है ना कि ‌शासन कर रही पार्टी शिरोमणि अकालीदल से। उन्हें लगता है कि अगर केजरीवाल को मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया जाए तो पार्टी के जीतने के चांस बढ़ जाएंगे। जबकि कांग्रेस अरुण जेटली को हराने वाले अमरिंदर सिंह को अपने चेहरे के रूप में पेश करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed