फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal letter bomb we lost , PM win

केजरीवाल ने लेटर में कहा- PM जीते हम हारे

Fri, 24 Jul 2015 09:32 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Jul 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal letter bomb we lost , PM win

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर स्वाति मालिवाल की नियुक्ति को लेकर हो रहे विवाद में अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से उप-राज्यपाल नजीब जंग पर लेटर बम से हमला किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नजीब जंग को चिट्ठी लिखकर कहा है कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष की नियुक्ति से संबंधित फाइल आपको भेज रहा हूं। कृपया इस पर हस्ताक्षर कर दें जिससे कि आयोग अपना काम कर सके।
विज्ञापन


केजरीवाल ने इस चिट्ठी के माध्यम से नजीब जंग के उस बयान पर भी टिप्पणी की है जिसमें उन्होंने गृह मंत्रालय के 2002 के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में सरकार का मतलब एलजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक व्यक्ति सरकार कैसे हो सकता है?

Kejriwal letter bomb we lost , PM win

केजरीवाल ने इस लेटर में लिखा कि महिला अयोग अध्यक्ष का मुद्दा अहम की लड़ाई नहीं, बल्कि संवेदनशील विषय है इ‌सलिए एलजी साहब, पीएम जीते और हम सब हार गए... इसलिए फाइल पर हस्ताक्षर कर दीजिए।

एक व्यक्ति सरकार कैसे हो सकता है?
केजरीवाल ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और दिल्ली में एक चुनी हुई सरकार है। ऐसे में कोई एक व्यक्ति खुद को सरकार कैसे कह सकता है?

बता दें कि एलजी ऑफिस ने मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र लिख कर यह जानकारी दी थी कि दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर स्वाति मालिवाल की नियुक्ति अवैध है, क्योंकि इसमेंर उप-राज्यपाल की सहमति नहीं ली गई थी।

इस पत्र के बाद एलजी ने महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर स्वाति मालिवाल की नियुक्ति को रद्द कर दिया था। देखना दिलचस्प होगा कि एलजी केजरीवाल के इस लेटर बम का जवाब किस तरह देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed