फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal Juvenile age should be less.

केजरीवाल बोले- गंभीर अपराधों में कम हो जुवेनाइल की उम्र-सीमा

Mon, 19 Oct 2015 08:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Oct 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal Juvenile age should be less.

दिल्ली में सोमवार को हुई राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में महिला सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इन फैसलों में से एक महत्वपूर्ण फैसला ये लिया गया है कि महिला सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार एक कमेटी बनाएगी।

विज्ञापन


कैबिनेट बैठक के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली सरकार ने नाबालिगों के साथ होने वाले अपराधों में सजा बढ़ाने पर विचार के लिए एक कमेटी गठित की है।

विज्ञापन


केजरीवाल इन अपराधों में खासतौर पर बलात्कार की बात कर रहे थे। उनके अनुसार दिल्ली सरकार नाबालिगों के साथ रेप के दोषी पाए जाने वालों की सजा बढ़ाने के पक्ष में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन में रिपोर्ट सौंपेगा मंत्रियों का समूह

Kejriwal Juvenile age should be less.

केजरीवाल ने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए जो कमेटी बनाई जा रही है वो इस बात पर भी विचार करेगी कि क्या नाबालिगों के रेप के मामले में मृत्युदंड या उम्रकैद की सजा तय कर दी जाए?

इसके साथ ही यह कमेटी गंभीर अपराधों में शामिल नाबालिगों की उम्र-सीमा कम करने पर भी विचार करेगी। मंत्रियों का यह समूह 15 दिन के भीतर रिपोर्ट को अंतिम रूप देगा।

इसके अलावा दिल्ली सरकार ने यह निर्णय भी लिया है कि 'रेप के सभी केसों को फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में लाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर नए कोर्ट भी बनाए जाएंगे।' केजरीवाल ने कहा, महिला सुरक्षा पर एक हफ्ते में जांच कमिशन बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed