फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal interview

'मेरी आंखों में आंखें डाल कर कहें बेदी कि मैं बेईमान हूं'

Wed, 04 Feb 2015 09:31 AM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal interview

दिल्ली चुनाव के आखिरी चरण पर आम आदमी पार्टी (आप) की फंडिग प्रक्रिया सवालों के घेरे में है। केंद्रीय वित्त मंत्री हवाला से पैसा लेने का दावा कर रहे हैं। वहीं, किरण बेदी की अगुवाई में आप पर भाजपा का हमला रोजाना तीखा होता जा रहा है। इन सबके बीच आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुद पर लगे आरोपों का अमर उजाला संवाददाता संतोष कुमार को बेबाकी से जवाब दिया।

विज्ञापन


सवाल: क्या आपको लगता है कि कंपनियों से चंदा लेने में चूक हुई है? आपका सिस्टम फेल हुआ? जवाब: हमने सारी जांच की थी। इससे ज्यादा हम क्या सकते हैं? जिस कंपनी ने पैसा दिया, वह रजिस्टर्ड है। उसका पैन नंबर और बैंक अकाउंट है। पेमेंट चेक में लिया। कुछ लोग कह रहे हैं कि पैसा हवाला से आया है। हवाला का पैसा कभी चेक से आता है क्या? जो लोग कह रहे हैं उन्हें पता ही नहीं कि हवाला क्या है? उस कंपनी के पास पैसा कहां से आया, जांच करो। दोषी हूं तो जेल भेजो। सारी एजेंसियां आपके पास हैं।
विज्ञापन

कोई सुधार की जरूरत महसूस होती है क्या?

Kejriwal interview

सवाल : कोई सुधार की जरूरत महसूस होती है क्या?
जवाब : कल से सोच रहा हूं क्या सुधार करें? कल को मेरे पास कोई पैसा देने आए तो क्या देखूं। क्या अपना आदमी भेजकर उसका एड्रेस पता कराऊं। या यह उसका बही-खाता देखूं। मैं पूछूं कि आपका पैसा कहां से आया तो कहेगा कि डोनेशन लेना हो तो लो, नहीं तो मैं चला। अगर पैसे की एंट्री छुपाता तो इलजाम लगा सकते थे। सबको बता दिया कि हमारा सिस्टम फुलप्रूफ है।

प्रश्न : किरण बेदी का भाजपा में जाना बड़ा मास्टर स्ट्रोक था क्या? बेदी के जाने के बाद से आपका हमला नरम हुआ है, जबकि भाजपा तीखा हमला कर रही है आप पर?
जवाब : किरण बेदी को लेना डिजास्टर स्ट्रोक था। आरएसएस यही कह रहा है। हां, हमला भाजपा नहीं कर रही हम पर। बेदी चुनाव को लीड कर रही हैं। इसी बात से हमें सबसे ज्यादा दुख है। जो विज्ञापन आ रहा है, वह सारा किरण बेदी के दफ्तर में उनके निर्देशन में डिजाइन हो रहा है। वह हमको जानती हैं। तीन साल काम किया। फिर भी, पहले बच्चों पर, फिर गोत्र पर निशाना साधा।

आज तो मेरी ईमानदारी पर सवाल उठा रही हैं। कट्टर विरोधी भी ईमानदारी पर सवाल नहीं उठा सके। राजनीति के लिए इस स्तर पर नहीं जाना चाहिए। मैं आज आपके अखबार के माध्यम से बेदी से अपील करता हूं कि मेरी आंखों में आंखें डाल कर कहें कि मैं बेईमान हूं। इस तरह के निजी हमले मत करें।

आरोपों से आपके अभियान पर कुछ असर पड़ेगा क्या?

Kejriwal interview

सवाल : कभी आपके साथ रहे आवाम के करण सिंह कह रहे हैं कि सारा प्रूफ मनीष सिसोदिया के सहयोगियों ने दिया। क्या कहेंगे?
जवाब : प्रूफ अमित शाह ने दिया है। आवाम भाजपा का हिस्सा है। करण सिंह पहले थे। सारे भाजपा में चले गए हैं। पहले कुछ लोग थे। क्या फर्क पड़ता है। जबरदस्ती मुद्दा बनाया जा रहा है। जांच कराओ, पता चल जाएगा।

सवाल : आरोपों से आपके अभियान पर कुछ असर पड़ेगा क्या?
जवाब : जमीनी स्तर पर भाजपा चुनाव हार चुकी है। ये लोग अब वह गंदी राजनीति पर उतर आए हैं। वह केवल कीचड़ फेंकने की कोशिश कर रहे हैं। कि कुछ तो चिपक जाएगा हम पर।

सवाल : पिछले चुनाव की तरह इस बार आप राजू धींगान, प्रकाश, राखी बिड़लान जैसा आम दिखने वाले चेहरे नहीं ढूंढ सके। क्या वजह रही इसकी।
जवाब : हमने कहा कि ईमानदार उम्मीदवार देंगे। दौलत ईमानदारी से कमाई है तो क्या गुनाह है। सारे आम लोग हैं। आम कौन है। हमारे सारे उम्मीदवार ईमानदार हैं। सभी अच्छे हैं।

सवाल : इस बार दिल्ली सरकार के राजस्व में कमी आई है। ऐसी हालत में सरकार में आने पर क्या आप अपने वादों को पूरा कर सकेंगे?
जवाब : दिल्ली में भाजपा की सरकार थी। सात महीने में राजस्व कम हुआ। भाजपा फेल हो गई है, जबकि 49 दिन की हमारी सरकार में रिकॉर्ड टैक्स मिला। सरकार में पैसे की कमी नहीं, नीयत की कमी है। हमने एक-एक चीज का बजट बनाया है। हम अपने सारे वादे तय समय में पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed