Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal in national council meet in 3 states congress do not win but bjp lose

तीन राज्यों में कांग्रेस जीती नहीं, भाजपा हारी है: अरविंद केजरीवाल

Sat, 29 Dec 2018 05:31 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sat, 29 Dec 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
kejriwal in national council meet in 3 states congress do not win but bjp lose
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों का मूल चरित्र एक समान होने का दावा करते हुए कहा है कि इन दलों की राजनीति से निराश जनता हर चुनाव में सिर्फ सत्तारूढ़ दल को हराने के लिए वोट देने को मजबूर है। इसीलिए हाल ही में हुए तीन राज्यों के चुनाव में जनता ने भाजपा को हराया है, सही मायने में यह कांग्रेस की जीत नहीं है। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने शनिवार को आप की सर्वोच्च नीति निर्धारक ‘राष्ट्रीय परिषद’ की बैठक में विभिन्न प्रांतों से एकत्र हुए पार्टी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा ‘‘ पिछले 70 साल में देश नाउम्मीद हो चुका था क्योंकि देश की राजनीति ऐसी हो गयी थी कि हर पांच साल में जनता सरकारें बदलने पर मजबूर हो गयी। अभी भी जो तीन राज्यों के चुनाव परिणाम आए हैं उनके नतीजे दिखाते हैं कि कांग्रेस जीती नहीं है बल्कि भाजपा की हार हुई है। ’’ 
विज्ञापन


केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के चार साल के कामों का जिक्र करते हुए कहा ‘‘हम जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं जिसकी बदौलत ही ‘एंटी इन्कम्बेन्सी’ (सत्ताविरोधी लहर) की अवधारणा अब ‘प्रो इन्कम्बेन्सी’ में तब्दील हो गई है।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली में सत्ता का सदुपयोग करके आप ने लोगों का यह विश्वास जीता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

'हमारी 400 फाइलें देख लीं अपनी 4 तो दिखा दो'

इस दौरान केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के कामकाज में केन्द्र सरकार द्वारा हरसंभव बाधाएं उत्पन्न करने और केन्द्रीय जांच एजेंसियों से आप नेताओं को प्रताड़ित एवं अपमानित करवाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा ‘‘मोदी सरकार ने दिल्ली सरकार की चार सौ फाइलों की जांच करा ली लेकिन कुछ नहीं मिला। मैं तो मानता हूं कि आज हमें ईमानदारी का प्रमाणपत्र मोदी जी ने दिया है।’’ 

उन्होंने मोदी सरकार को राफेल सहित अन्य मामलों की महज चार फाइलें ही दिखाने की चुनौती देते हुए कहा ‘‘आपने दिल्ली सरकार की चार सौ फाइलें देख लीं तो अब अपनी भी तो चार फाइल दिखा दें।’’ 

केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा ‘‘हमारे खिलाफ जब भी पुलिस का छापा पड़ता है तो सबसे पहले कांग्रेसी जश्न मनाते हैं।’’ 

देर शाम तक चलेगी बैठक

इस दौरान केजरीवाल ने शुक्रवार की रात को हरियाणा में आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किये जाने की आलोचना करते हुए हरियाणा की खट्टर सरकार पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर खट्टर विरोधी बयानबाजी करने के आरोप में आप के 40 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किये जाने का दावा करते हुए भाजपा पर पूरे देश में आतंक का माहौल बनाने का आरोप लगाया। 

उल्लेखनीय है कि अगले साल होने वाले आम चुनाव की तैयारियों को लेकर आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शुक्रवार को किये गये फैसलों पर राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में विचार मंथन का दौर जारी है। समझा जाता है कि बैठक देर शाम तक चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed