फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal in controversy over his name display Independence Day.

नाम के प्रदर्शन को लेकर निशाने पर मुख्यमंत्री

Sun, 16 Aug 2015 12:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Aug 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal in controversy over his name display Independence Day.

स्वतंत्रता दिवस की परेड में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल विवादों से घिर गए हैं। छत्रसाल स्टेडियम में परेड के दौरान अरिवंद केजरीवाल का पोस्टर और विज्ञापन प्रेम एक बार फिर खुलकर सामने आया।

विज्ञापन


दरअसल छत्रसाल स्टेडियम में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार परेड में शामिल हुई। स्टेडियम में एक सफेद बैकग्राउंड पर लाल रंग से अरविंद केजरीवाल के नाम का विशाल डिस्पले नजर आया।
विज्ञापन


यहां स्कूल के छात्र अपने हाथों में बड़ी तख्तियां पकड़े हुए थे। इसे आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने ट्विटर पर भी शेयर किया। यहां तक कि आप नेता कपिल मिश्रा ने भी ट्वीटर पर लिखा कि छत्रसाल स्टेडियम में भारतीय छात्रों ने अरविंद केजरीवाल के नाम को तख्तियों पर लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है विवाद की वजह?

Kejriwal in controversy over his name display Independence Day.

ये डिस्पले परेड के दौरान दिल्ली के स्कूलों के छात्रों की गतिविधियों का एक हिस्सा था। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब खुद के महिमामंडन और प्रचार को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला किया जा रहा हो।

इससे पहले भी टीवी और रेडियो पर विज्ञापन व प्रचार को लेकर वे हाशिए पर रहे। इसके लिए दिल्ली सरकार ने केजरीवाल को केंद्रित कर प्रचार के लिए जो विज्ञापन बजट रखा, उसकी भी चौतरफा आलोचना हुई।

सोशल साइट्स पर इसे लेकर प्रतिक्रिया शुरु हो चुकी है। एक यूजर्स ने लिखा, किसी को इन बच्चों को समझाने की जरूरत थी जो स्वतंत्रता दिवस पर एक नेता के नाम की अक्षरों की तख्तियां पकड़े हुए थे।

हालांकि आम आदमी पार्टी में केजरीवाल पर हमेशा से ही ऐसे आरोप लगते रहे हैं कि वे आत्म केंद्रित राजनीति करते हैं और तानाशाही रवैया अपनाते हैं। पूर्व आप नेताओं प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव ने अरविंद केजरीवाल पर ऐसे ही आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed