फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal iftar party will gather anti modi leaders

केजरीवाल की इफ्तार पार्टी में एकजुट होंगे मोदी विरोधी

Sat, 11 Jul 2015 04:41 PM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 04:41 PM IST
विज्ञापन
kejriwal iftar party will gather anti modi leaders

रमजान के पाक माह में अमूमन हर पार्टी के नेता इफ्तार पार्टियां देते हैं। इन पार्टियों से जहां नेतागण एक दूसरे से मिलते-जुलते हैं वहीं कई राजनीतिक फैसले भी यहां होते हैं।

विज्ञापन


ऐसी ही एक इफ्तार पार्टी अबकी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि अपनी इस पार्टी के लिए अरविंद ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को न्यौता दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि ममता बनर्जी ने केजरीवाल का यह न्योता स्वीकार भी कर लिया है। लेकिन कहा जा रहा है कि यहां वह खुद न आकर अपने प्रतिनिधि को भेजेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतिश, नवीन समेत आएंगे कई मुख्यमंत्री

kejriwal iftar party will gather anti modi leaders

गौरतलब है कि केजरीवाल ने अपनी इफ्तार पार्टी के लिए बिहार के सीएम नीतिश कुमार और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक समेत कुछ अन्य राज्यों के भी मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा है।


राजनीतिक गलियारों में हो रही सुगबुगाहट के अनुसार इस न्योते को मोदी के विपक्षियों के एकजुट होने की दिशा में एक कदम भी माना जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि इस पार्टी में दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग भी आ सकते हैं। रमजान के इस महीने में हर पार्टी अपने मुस्लिम वोटों की जुगत में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed