फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Kejriwal have big evidence of scam, police questioned CM '

'केजरीवाल के पास हैं घोटाले के बड़े सुबूत, पुलिस करे सीएम से पूछताछ'

Thu, 23 Jun 2016 11:46 PM IST
टीम डीजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डीजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
'Kejriwal have big evidence of scam, police questioned CM '
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

टैंकर घोटाले के मामले में अब महेश गिरि ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के पास इस घोटाले से संबंधित कई सुबूत हैं।

विज्ञापन


सीएम उन्हें सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस को इस मामले में केजरीवाल से पूछताछ करनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर एनडीएमसी के अधिकारी एमएम खान की हत्या में नाम घसीटने पर भाजपा सांसद महेश गिरी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन


गिरी ने उपराज्यपाल के उस तर्क को भी गलत बताया है कि उन्होंने खान के मुद्दे पर उनको पत्र लिखा था। उन्होंने कहा यदि ऐसा है तो उनके पत्र को सार्वजनिक किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं

'Kejriwal have big evidence of scam, police questioned CM '

सांसद गिरी के अनुसार वे अपने वकील व पार्टी नेताओं से विचार विमर्श कर रहे है कि इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ कैसे मानहानि का मामला दायर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे राजनीतिक लड़ाई जारी रखेंगे और जनता को बताएंगे कि केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं।

दूसरी तरफ उन्होंने बृहस्पतिवार शाम संवाददाता सम्मेलन में उपराज्यपाल के उस बयान को गलत बताया कि उन्होंने खान मामले को लेकर कोई पत्र लिखा था। गिरी ने कहा कि एलजी जब प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह कह सकते हैं कि मैने पत्र लिखा था तो वे पत्र को सार्वजनिक क्यों नहीं करते।

गिरी ने कहा कि यह मात्र मुख्य मुद्दे को भटकाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप सरकार भ्रष्टाचार के मामलों से आम लोगों का ध्यान हटाने के लिए उनपर आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed