फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "Kejriwal has cerebral palsy, but he is not abusing the work '

प्रशांत भूषण ने बताया कि उनसे क्या हुई थी चूक और क्यों केजरीवाल ने निकाला पार्टी से बाहर

Mon, 01 Aug 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Aug 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
"Kejriwal has cerebral palsy, but he is not abusing the work '
प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

वरिष्ठ वकील और आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक रहे शांति भूषण व उनके पुत्र प्रशांत भूषण ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। शांति भूषण ने कहा है कि केजरीवाल के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने के सिवा कोई काम नहीं है।

विज्ञापन


वहीं, आप के निर्माण में हुई गलतियों का जिक्र करते हुए प्रशांत भूषण ने कहा कि बुनियादी गलती यह रही कि हमने केजरीवाल को पार्टी का सुप्रीमो बनने दिया। उसके बाद केजरीवाल ने एक-एक करके पार्टी की सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म कर दिया।
विज्ञापन


शांति भूषण और प्रशांत भूषण रविवार दोपहर बाद स्वराज अभियान के राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन में बोल रहे थे। शांति भूषण ने कहा कि फिलहाल आप वन मैन आर्मी बन गई है, जिसके सुप्रीमो के पास प्रधानमंत्री को गाली देने के सिवा कोई काम नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

"Kejriwal has cerebral palsy, but he is not abusing the work '
kejriwal

केजरीवाल ने हद तो तब कर दी, जब उन्होंने प्रधानमंत्री से जान के खतरे का आरोप तक लगा डाला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उन्हें हर महीने विपश्यना करने जाना चाहिए।

वहीं, प्रशांत भूषण ने कहा कि आप के गठन के वक्त पार्टी के भीतर पारदर्शिता, जवाबदेही, आंतरिक लोकतंत्र व नीतियों से जुड़े मापदंड तय किए गए थे। 

लेकिन सबसे बड़ी गलती यह रही कि हम सबने भरोसा करके केजरीवाल को आप का सुप्रीमो बनने दिया। दुखद यही रहा कि केजरीवाल ने एक-एक करके सभी मापदंडों को खत्म कर दिया। आज हालत यह हो गयी है कि जो केजरीवाल कह देते हैं, वही सही होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed