फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal had finally biggest supporter, said thanks.

आखिरकार केजरीवाल को मिला बड़ा समर्थक, कहा धन्यवाद

Sat, 06 Jun 2015 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Jun 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal had finally biggest supporter, said thanks.

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में दिल्ली के बाहर के पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर केंद्र से चल रही जंग में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का साथ अरविंद केजरीवाल को मिला है।

विज्ञापन


नीतिश कुमार की तरफ से समर्थन में दिए गए बयान के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन में सहयोग के लिए ट्वीट करके धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि कुछ अन्य राज्य सरकारों के संपर्क में भी हैं। हमने दिल्ली पुलिस से भी एक माह पहले कुछ अधिकारियों की मांग की थी। हमें उम्मीद है कि उपराज्यपाल जी इस मामले में दिल्ली पुलिस को जल्द अधिकारी भेजने के लिए निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम दिल्ली को देश का पहला भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार भी हमारे भ्रष्टाचार विरोधी प्रयास का समर्थन करेगी।

पुलिस अफसरों पर नीतिश की सहमति

Kejriwal had finally biggest supporter, said thanks.

केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के विवाद में बिहार के मुख्यमंत्री की तरफ से पुलिस अफसरों के भेजने के बयान से दिल्ली सरकार को राहत मिली है। सरकार ने यूपी व उत्तराखंड से भी पुलिस अधिकारी मांगे हैं।

ऐसे में यूपी ने मना कर दिया है जबकि कांग्रेस शासित उत्तराखंड से अभी तक कोई जवाब अरविंद केजरीवाल को नहीं मिला है। ऐसे में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति पर विवाद सियासी घेराबंदी में बदलती दिख रही है।

उल्लेखनीय है कि एसीबी में बिहार के पुलिस कर्मियों की नियुक्ति दिल्ली सरकार ने डेपुटेशन पर की थी। इस पर उपराज्यपाल नजीब जंग के कार्यालय ने बयान जारी कर कहा था कि एसीबी उपराज्यपाल के आधीन काम करता है लेकिन यहां से स्वीकृति नहीं ली गई।

केंद्र ने उपराज्यपाल का समर्थन किया था। उसे देखते हुए अरविंद केजरीवाल लड़ाई को दूसरे राज्यों के साथ मिलकर लड़ते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed