{"_id":"64c0e56c7e51f2be71052da2","slug":"kejriwal-government-announced-four-dry-days-from-july-to-september-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली में इन चार दिन बंद रहेंगी शराब की दुकान, केजरीवाल सरकार ने घोषित किए ड्राई डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली में इन चार दिन बंद रहेंगी शराब की दुकान, केजरीवाल सरकार ने घोषित किए ड्राई डे
Wed, 26 Jul 2023 02:50 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने जुलाई से सितंबर 2023 की अवधि के लिए चार ड्राई डे घोषित किया है। बुधवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने आबकारी विभाग से ड्राई डे को लेकर आए प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
जुलाई से सितंबर महीने के दौरान मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और मिलाद-उन-नबी/ईद-ए-मिलाद का पर्व पड़ रहा है। दिल्ली सरकार द्वारा घोषित ड्राई डे के अनुसार, इन पर्वों के दिन दिल्ली में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने 1 जुलाई 2023 से 30 सितंबर 2023 की अवधि के लिए ड्राई डे की सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार, 29 जुलाई को मुहर्रम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 07 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी और 28 सितंबर को मिलाद-उन-नबी/ईद-ए-मिलाद का पर्व पड़ रहा है। सरकार ने इन पर्वों को ड्राई डे के रूप में शामिल किया है। बता दें कि दिल्ली सरकार हर 3 माह में ड्राई डे की लिस्ट जारी करती है। इसी परिप्रेक्ष्य में यह सूची जारी की गई है।
विज्ञापन