केजरीवाल की छवि सुधारने के लिए 'आप' का नया दांव, पीआर कंपनी पर खर्च होंगे 200 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन प्रेम के कारण दिल्ली के राजनीतिक गलियों में आम आदमी पार्टी की आलोचना अभी बंद नहीं हुई थी कि केजरीवाल ने एक नई मुसीबत मोल ले ली है।
अपनी छवि चमकाने के लिए उन्होंने एक पीआर कंपनी को हायर किया है। इस कंपनी का नाम है-परफेक्ट रिलेशन्स। केजरीवाल के मीडिया सलाहकार अरुणोदय प्रकाश ने इस नियुक्ति की पुष्टि की है।
इस कंपनी की स्थापना सन् 1992 में दिल्ली में दिलीप चेरियन और बॉबी केवलरमानी ने की थी। दिलीप और चेरियन मीडिया सलाहकार एवं छवि निर्माण के लिए जाने जाते हैं।
वित्त वर्ष 2016-2017 में इस कंपनी के लिए 200 करोड़ का बजट आवंटित होगा। इस राशि में अभी तक विज्ञापन पर किया गया खर्च भी शामिल है।
पिछले वित्त वर्ष में केजरीवाल सरकार ने विज्ञापन पर 526 करोड़ रुपए खर्च किया था
हालांकि पीआर एजेंसी परफेक्ट रिलेशन्स ने अभी इस फैसले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पिछले वित्त वर्ष में केजरीवाल सरकार ने विज्ञापन पर 526 करोड़ रुपए खर्च किया था जिसकी भाजपा और कांग्रेस दोनों ने आलोचना की थी।
बता दें कि हाल ही में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने केजरीवाल पर विज्ञापनों के जरिए मीडिया को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।
एक इन्टरव्यू मे उन्होंने कहा था कि आप सरकार अनुकूल खबरें चलाने के लिए मीडिया को विज्ञापन दे रही है जबकि आलोचनात्मक रुख अपनाने वाले मीडिया घरानों का विज्ञापन रोका जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल भी आप सरकार ने 'शब्दार्थ' नाम की विज्ञापन कंपनी को हायर किया था।