फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal goes to varanasi for election results and updates

नतीजे आने से पहले केजरीवाल ने छोड़ दी दिल्ली

Fri, 16 May 2014 07:05 AM IST
Updated Fri, 16 May 2014 07:05 AM IST
विज्ञापन
kejriwal goes to varanasi for election results and updates

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार सुबह काशी पहुंच रहे हैं। उनके साथ वरिष्ठ नेता संजय सिंह, मनीष सिसौदिया और दिलीप पांडेय भी होंगे।

विज्ञापन


केजरीवाल पार्टी कार्यालय पर मतगणना के जुड़ी जानकारियां लेंगे। वहीं कुमार विश्वास अमेठी में होंगे और मतगणना की जानकारी लेते रहेंगे।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बुधवार तक केजरीवाल के वाराणसी जाने पर असमंजस की स्थिति रही, लेकिन बृहस्पतिवार को तय हुआ कि मतगणना के दिन केजरीवाल को संसदीय सीट पर होना चाहिए। इसी वजह से मनीष सिसौदिया के साथ केजरीवाल सुबह काशी जाएंगे।

विज्ञापन

दिल्ली में लहराएगा AAP का परचम

kejriwal goes to varanasi for election results and updates

वहीं संजय सिंह बृहस्पतिवार शाम को ही पहुंचे गए जबकि दिलीप पांडेय काशी में पहले से ही हैं। तय किया गया है कि सभी वरिष्ठ नेता दिनभर पार्टी कार्यालय में रहेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो केजरीवाल मतगणना स्थलों पर भी जाएंगे।

दूसरी ओर पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार को कुमार विश्वास अमेठी में रहेंगे। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष, राजमोहन गांधी, आनंद कुमार सहित दिल्ली की सीटों के सभी प्रत्याशी अपने संसदीय सीटों के मतगणना स्थल पर होंगे।

पार्टी को उम्मीद है कि चुनाव परिणाम नेताओं को निराश नहीं करेंगे। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक आशीष तलवार ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी एग्जिट पोल के उलट परिणाम आने वाला है, खास तौर से दिल्ली में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed