फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal gives Rs 1 crore check for the martyrs families

केजरीवाल ने शहीद के परिजनों को 1 करोड़ का दिया चेक, कहा- शहादत को नमन

Wed, 05 Dec 2018 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Dec 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal gives Rs 1 crore check for the martyrs families
अरविंद केजरीवाल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुराड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली फायर सर्विस के जाबांज फायर मैन रहे शहीद विजेंद्र पाल सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार विजेंद्र पाल सिंह की शहादत को नमन करती है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार जब बनी तो हमने शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपया देने की नीति तैयार की, लेकिन इस योजना को केंद्र सरकार खत्म करना चाह रही थी। 
विज्ञापन


मैंने उनसे कहा कि शहीदों को मिलने वाले इस रकम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन इस योजना को केंद्र सरकार ने हरी झंडी नहीं दी। हमने अपनी सरकार की शक्ति का उपयोग कर न्यायालय से शहीदों को सम्मानित करने की स्वीकृति ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर यह योजना परवान चढ़ सकी। उल्लेखनीय है कि शहीद विजेंद्र पाल सिंह प्रसाद नगर फायर स्टेशन में तैनात थे। आनंद पर्वत इंडस्ट्रियल इलाके की फैक्ट्री में आग को काबू पाने व दूसरों की जिंदगी बचाने में उनकी मौत हो गई। इस मौके पर मंत्री कैलाश गहलोत और बुराड़ी के विधायक संजीव झा भी मौजूद रहे।

पोस्टर पर कालिख पोत कर शहीदों का अपमान: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर शहीदों को अपमान करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने बुराड़ी इलाके में फायर मैन विक्रम पाल सिंह के परिजनों को सम्मानित करने वाले कार्यक्रम के लिए जगह-जगह पोस्टर-बैनर लगाए थे। 

पोस्टर पर शहीद विजेंद्र पाल व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का फोटो लगाया गया था। आरोप है कि चौक-चौराहों पर लगे इस पोस्टर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत दिया।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर कहा कि भाजपा ने पोस्टर पर कालिख पोत कर शहीदों का अपमान किया है। भाजपा को मुझसे लड़ने का अधिकार है, लेकिन कम से कम शहीदों को तो सम्मान दें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed