फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal gives five suggestions jail administration

केजरीवाल ने जेल को दिए 5 सुझाव

Wed, 28 May 2014 08:09 AM IST
Updated Wed, 28 May 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal gives five suggestions jail administration

व्यक्तिगत मुचलका भरकर अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम आठ बजे तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। ताज्जुब की बात यह है कि वह जेल जाते-जाते जेल प्रशासन को भी सुझाव दे गए।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जो पहला सुझाव दिया वह ये कि जाते-जाते केजरीवाल ने तिहाड़ प्रशासन को सुझाव दिया कि कैदी और परिजनों की मुलाकात खिड़की से नहीं, बल्कि कमरे में होनी चाहिए।

विज्ञापन

यहां खाना अच्छा मिलता है

Kejriwal gives five suggestions jail administration

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल का खाना बहुत पसंद आया। शायद इसीलिए मंगलवार शाम आठ बजे ही जेल से रिहाई होने के बावजूद वह जेल का खाना खाना नहीं भूले।

सूत्रों की मानें तो केजरीवाल को जेल में बनी रोटी, दाल व खिचड़ी पसंद आ रही है। उनको तिहाड़ निर्मित बिस्कुट व नमकीन भी अच्छे लगे हैं।

शायद इसीलिए वह मंलगवार को जेल में रात का खाना खाकर जेल से निकले। प्रमुख बात यह है कि जेल से जाते वक्त कैदियों की राय जानने वाली पुस्तिका में उन्होंने लिखा कि यहां खाना अच्छा मिलाता है।

यहां स्वास्थ्य सुविधाएं भी ठीक हैं

Kejriwal gives five suggestions jail administration

जेल प्रशासन को दिए गए सुझाव में केजरीवाल ने तिहाड़ जेल की स्वास्‍थ्य सुविधाओं की भी तारीफ की है। सूत्रों के अनुसार, शुगर की वजह से केजरीवाल जेल में परेशान थे, लेकिन अब वो काफी हद तक स्वस्थ हैं।

खान-पान में परहेज करने पर भी उनका काफी ध्यान रहा। बताया जाता है कि जेल में वे योगा करते थे। हालांकि इसके बावजूद जब वह जेल से जाने लगे तो उन्होंने सुझाव पुस्तिका में लिखा की यहां स्वास्‍थ्य सुविधाएं भी ठी हैं।

विज्ञापन

अच्छे हैं जेल संख्या चार के अधीक्षक

Kejriwal gives five suggestions jail administration

अरविंद केजरीवाल ने जेल से निकलते वक्त जेल संख्या चार के अधीक्षक की तारीफ की।

दरअसल, जेल से निकलते वक्त कैदियों से एक पुस्तिका भरवाई जाती है जिसमें जेल में रहने के दौरान हुई दिक्कतों और सुझावों के बारे में जानकारी ली जाती है।

जेल सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल ने उस पर लिखा है कि उन्होंने जेल संख्या चार के अधीक्षक और दूसरे कर्मचारियों की भी तारीफ की।

कैदियों को ऐसा सुझाव कि बना दिया समर्थक

Kejriwal gives five suggestions jail administration

केजरीवाल के जेल में दिए गए सुझावों का आलम यह रहा‌ कि अनेक कैदी केजरीवाल के समर्थक बन गए हैं। वे केजरीवाल के विचार व व्यवहार से भी काफी प्रभावित हुए।

ऐसा माना जा रहा है कि धरना-प्रदर्शन में कई कैदी तिहाड़ जेल से भी उनका समर्थन कर सकते हैं।

इसी बीच सात दिन के बाद मंगलवार को निजी बांड भरकर केजरीवाल जेल से बाहर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed