{"_id":"3128bc3856ecb33935e1a8a3c7cf6a9c","slug":"kejriwal-gets-sell-in-cheap-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीनगर में गड़बड़ माल बेचते मिले केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीनगर में गड़बड़ माल बेचते मिले केजरीवाल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 28 Feb 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर में तीन स्थानों पर छापामारी कर मिलावट के शक में खाद्य पदार्थों के 10 सैंपल लिए।
संजयनगर में मुकेश केजरीवाल के अग्रवाल मिष्ठान्न भंडार से तीन सैंपल लिए गए। इस दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा।
शास्त्रीनगर से मिड-डे-मील बनाने के सामान का सैंपल लिया गया। इसके लिए कमिश्नर ने अफसरों को विशेष आदेश दिए थे।
शहर में चारों ओर मिलावट का धंधा जोरों से चल रहा है। होली के चलते मिलावट माफिया सक्रिय हो गए हैं। इसके चलते फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने विशेष छापामार अभियान चलाया हुआ है।
शुक्रवार दोपहर अफसरों की टीम पहले संजयनगर पहुंची। यहां मुकेश केजरीवाल के अग्रवाल मिष्ठान्न भंडार पर छापामारी की गई। टीम ने यहां से पोटेटो फिंगर, पातीशा और पेठें के सैंपल लिए।
व्यापारियों के विरोध के चलते अफसर यहां खाद्य पदार्थों की पूरी चेकिंग नहीं कर सके। केजरीवाल के उकसाने पर आसपास के व्यापारियों ने टीम की कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन
इसके बाद डीओ विनीत कुमार के निर्देशन में चीफ मनोज तोमर, फूड सेफ्टी अफसर भगवत सिंह, यदुवीर यादव और रामवीर सिंह ने शास्त्रीनगर में ई-194 पर छापामारी कर मिड-डे-मील के सैंपल लिए।
यहां दिल्ली की फर्म हरम्यूकिल्स वैलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधि अनिल गर्ग की मौजूदगी में बेशन और नमक का सैंपल लिया गया।
मिड-डे-मील में प्रयोग किया जा रहा गुलाब ब्रांड का बेशन में वायलेशन आफ रूल्स मिलने पर सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई कमिश्नर के विशेष आदेश पर की गई थी।
इसके बाद टीम पुराने बस अड्डे पर सब्जी मंडी में पहुंची। यहां पर शिव-भोले पनीर भंडार से सिंथेटिक रंग वाली सोया चाप और मावे का सैंपल लिया गया।
इसके साथ ही आसपास की दुकानों से तीन सैंपल पनीर के लिए गए। यहां पर दुकानदारों ने शोर-शराबा किया।