{"_id":"97b4a82a509399f2b1795c36165b4f1a","slug":"kejriwal-fraud-including-maoist-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘केजरीवाल फ्राड, हरकतें माओवादी जैसी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘केजरीवाल फ्राड, हरकतें माओवादी जैसी’
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 21 Mar 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अरविंद केजरीवाल समेत दूसरे दलों पर तीखा हमला बोला।
केजरीवाल को फ्राड करार देते हुए उनकी हरकतों को माओवादी सरीखी बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान नहीं चाहते कि नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने।
विदेशी ताकतें और विरोधी दल एकजुट होकर भी इस बार भाजपा और मोदी के अश्वमेध रथ को नहीं रोक पाएंगे। कल्याण सिंह ने ये बातें शुक्रवार को भाजपा नेता मुकेश गोयल के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
कल्याण सिंह ने कहा कि केजरीवाल कांग्रेस की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं।
विदेशों से फंड ले रहे हैं। उनकी नीति माओवादियों जैसी अराजकता वाली है। दिल्ली में केजरी का ग्राफ जमीन पर आ गया है। हवाई योजनाओं और झूठे वादों की पोल खुल गई।
विज्ञापन
टिकट बंटवारे पर पार्टी में छिड़ी जंग पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार लहर के चलते हर कोई टिकट की चाह रख रहा है। कहीं कोई विवाद नहीं हैं।
नरेंद्र मोदी बनारस और बडोदरा दोनों जगह से लाखों के अंतर से जीतेंगे। गुजरात और यूपी के लोग उनको दिल से लड़ाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मोदी को इसलिए रोकने की कोशिश कर रहा है कि उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद वह भारत विरोधी साजिश को अंजाम नहीं दे पाएगा।
अमेरिका के विरोध का कारण उसका मनमाफिक व्यापार भारत के बाजार में नहीं फल फूल सकेगा। यहां कुशासन खत्म होकर सुशासन आएगा।
इस बार के चुनाव में जातिवादी राजनीतिक का चक्रव्यूह टूटेगा। इसका खात्मा तय है। जातिवाद मुक्त देश बनने जा रहा है। भाजपा को हर वर्ग और जाति का वोट मिल मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हर लहर का महत्व अलग है। राम लहर का महत्व अलग था और इस लहर का महत्व अलग है। वार्ता के दौरान पूर्व एमएलसी वीर सेन सिरोहा, मुकेश गोयल, अजय त्यागी, गिरीराज सिंह, सुनील रामा, हितेश परमार आदि रहे।
कमलेश पर नहीं की टिप्पणी
सांसद कमलेश पर सवाल पूछने के बाद भी कल्याण सिंह ने कोई टिप्पणी नहीं की। उनसे पूछे गया था कि कमलेश अब आपको गुरु नहीं मानते और आपके प्रत्याशी के सामने चुनाव मैदान में है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता ।