फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal fired on bjp

केजरीवाल ने किरण बेदी को दिया धन्यवाद, जानिए क्यों

Sun, 01 Feb 2015 11:50 PM IST
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal fired on bjp

अरविंद केजरीवाल ने रविवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। सदर बाजार में एक चुनावी सभा में केजरीवाल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल सस्ता होने में केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है। यहां तक कि अगर जनता का नसीब साथ देता तो आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें बहुत कम होतीं। दरअसल, प्रधानमंत्री ने चुनावी सभा में सस्ते पेट्रोल व डीजल को अपने नसीब से जोड़ा था। इसका जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि जनता का नसीब साथ नहीं है। एनडीए सरकार बनने से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 115 रुपये थी। जबकि इस समय कीमत 45 रुपये से नीचे आ गई है।

विज्ञापन


इस लिहाज से देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें तीस रुपये के करीब होनी चाहिए थी। लेकिन केंद्र सरकार इसे सस्ता नहीं कर सकी है। इसके अलावा अन्य मामलों पर भी आप के 49 दिनों की सरकार की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि हमारी नीयत सही है। चुनाव से पहले के आखिरी रविवार को आप ने 25 विधान सभाओं में सभाएं कीं। केजरीवाल के अलावा कुमार विश्वास, भगवंत मान, योगेंद्र यादव, संजय सिंह, आशुतोष, जसराज जस्सी, दिलीप पांडेय जैसे सभी नेता चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी को धन्यवाद दिया। केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि बेदी जी ने विज्ञापन में मेरे बच्चों व परिवार वालों को छोड़ दिया है। इस विज्ञापन से मेरे परिवार और बच्चों को बाहर रखने के लिए मैं किरण बेदी जी का शुक्रगुजार हूं। बता दें कि भाजपा ने एक विज्ञापन जारी किया है, जिसमें केजरीवाल को अपने बच्चों के सिर पर कसम खाते हुए दिखाया गया है। जबकि एक दिन पहले के विज्ञापन में भाजपा ने समाजसेवी अन्ना हजारे की तस्वीर को माला पहनाए हुए दिखाया था। आप नेताओं ने इसकी जमकर आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा राज में रेप के मामले 30 फीसदी बढ़े : केजरीवाल

Kejriwal fired on bjp

आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महिला सुरक्षा के मसले पर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। केजरीवाल का दावा है कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। खास तौर से बलात्कार की घटनाओं में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, छेड़छाड़ के मामले भी बढ़े हैं।

केजरीवाल रविवार दोपहर बाद महिला सुरक्षा के मसले पर मीडिया से बात कर रहे थे। केजरीवाल ने बताया कि 2013 में बलात्कार की 1571 घटनाएं हुई थीं। वहीं, 2014 में एनडीए सरकार के सात महीने के शासनकाल में 2,069 घटनाएं सामने आईं। दूसरी तरफ 2013 में छेड़छाड़ की 3,345 घटनाएं हुई थीं। जबकि 2014 में एनडीए सरकार के समय में 4,179 घटनाएं हुईं।

केंद्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा दिलाने का भाजपा का दावा पूरी तरह खोखला है। इसकी नजीर केंद्रीय मंत्रिमंडल में दिख जाती है। केजरीवाल के मुताबिक, केंद्रीय रसायन व उर्वरक राज्यमंत्री निहाल सिंह पर बलात्कार के आरोप हैं। राजस्थान पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। जबकि वह संसद में बैठे होते हैं। खास बात यह कि भाजपा ने निहाल सिंह को दिल्ली की कुछ सीटों का प्रभारी बनाया है। ऐसे में भाजपा ने महिला सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है?

दूसरी तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के एक मुख्यमंत्री महिलाओं को आजादी देने के खिलाफ हैं। इसके सांसद महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने की नसीहत देते घूम रहे हैं। भाजपा के नेता कहते हैं कि लड़कियां जींस न पहनें, मोबाइल का इस्तेमाल न करें। कुल मिलाकर भाजपा की सोच है कि महिलाओं को कमरे में बंद करके बाहर से ताला लगा दो। दूसरी तरफ आप महिलाओं को खुलापन देना चाहती है। जिससे बिना किसी डर के महिलाएं रात 12 बजे भी घर से बाहर निकल सकें।

केजरीवाल ने कहा कि आप के लिए महिला सुरक्षा मिशन है। हमारी सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। इसके लिए पूरी दिल्ली को वाई-फाई से लैस किया जाएगा। इस मौके पर केजरीवाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा दौरे के लिए 15 हजार सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। अब सूचना मिल रही है कि सभी कैमरे हटवाए जा रहे हैं। जबकि आप की सरकार पूरी दिल्ली को सीसीटीवी की जद में लाएगी। इसके लिए आम लोगों से बात की गई है। आप के पूर्व विधायकों ने इस मद में चार-चार करोड़ रुपये खर्च भी किए हैं। इसके अलावा घर से ऑफिस तक का सफर सुरक्षित करने के लिए सभी कॉलोनियों को सार्वजनिक परिवहन के साधनों से जोड़ा जाएगा।

मोदी का मुकाबला म्यूजिक व मैजिक से करेगी आप

Kejriwal fired on bjp

सियासत के सुपर संडे में रैलियों की बाढ़ के बाद अब प्रचार के बचे चार दिनों में राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने अपने सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली में चार रैलियां आयोजित करने को उतार दिया है, तो आप ने मोदी का मुकाबला म्यूजिक व मैजिक से करने की रूपरेखा तैयार की है। वह डांस व मस्ती के साथ मतदाताओं के बीच जाएगी। कांग्रेस ने भी राहुल व सोनिया को उतारने के अलावा अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। मोदी के मैदान में उतर जाने पर मुख्य मुकाबले में मानी जा रही आप कुछ नया करने के मूड में है।

दिल्ली के चुनाव पर देश ही नहीं विदेशों में बसे भारतीयों की भी नजर है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जन्मी आम आदमी पार्टी ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में राजनीति में एंट्री की तो किसी ने सोचा नहीं था कि विधानसभा चुनाव 2014 में भाजपा को पूरी ताकत लगानी होगी। काफी कुछ नया भी इस चुनाव मेें दिख रहा है। मसलन, आरोप-प्रत्यारोप का इतना बड़ा दौर पहले कभी नहीं चला। स्टार प्रचारकाें को इतना बड़ा रेला व उनकी रैलियां भी इतने बड़े पैमाने पर आयोजित नहीं हुईं। हाईटेक तरीके से प्रचार व उससे जुड़ने वालों की संख्या भी इस बार बढ़ी है।

यही वजह है कि अब चुनाव प्रचार के आखिरी रविवार के दिन रैलियों का रेला लग गया। प्रधानमंत्री मोदी व सोनिया गांधी के मैदान में आ जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने भी प्रचार तेज कर जनता के बीच चर्चा में बने रहने की योजना बनाई है। इसी कड़ी में मोदी का मुकाबला मैजिक से होगा।

दरअसल, आप ने म्यूजिक, डांस, मस्ती व पेंटिंग के कार्यक्रमों के जरिये प्रचार शुरू कर दिया है। इस कड़ी में जादू के जरिए समझाया जाएगा कि आप के 49 दिनों के कार्यकाल में क्या-क्या चमात्कार हुए। इतना ही नहीं युवाआें की टोली फ्लैश मॉब के जरिए विकास डडलानी के संगीत पर नृत्य करते हुए गली मुहल्लों में दिखेंगे।

आप के वोलंटियर के पंजाब, महराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़ व पूर्वांचल के राज्यों से पहुंचने का सिलसिला जारी है। विभिन्न दलों के बाहर से आए कार्यकर्ता अपने रिश्तेदारी व अन्य लोगों के यहां डेरा डाल कर पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।

मंजूरी न होने से कार्यक्रम रद्द

Kejriwal fired on bjp

आम आदमी पार्टी का रंग दे दिल्ली कार्यक्रम रविवार को नहीं हो सका। पार्टी ने डांस, संगीत, मैजिक, के जरिये प्रचार की योजना बनाई थी। कार्यक्रम रविवार शाम कनॉट प्लेस में होना था। मौके पर आप कार्यकर्ता जुटे, लेकिन अनुमति न होने से पुलिस ने कार्यक्रम रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता पंफलेट बांटकर लौट गए।

आप कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
अरविंद केजरीवाल के पैसे लेने के बयान के खिलाफ रविवार को कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया। नॉर्थ एवेन्यू स्थित आप सांसद के आवास के बाहर इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनका वोट बिकाऊ नहीं है। अरविंद केजरीवाल को इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किसी पार्टी से नहीं, बल्कि दिल्ली के आम नागरिक हैं। हमारा अधिकार है कि हम अपने विरोधी के खिलाफ प्रदर्शन करें। वहीं, पार्टी ने प्रदर्शनकारियों को भाजपा कार्यकर्ता बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed