फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal effect shows in delhi

व्हाट्स ऐप से सिपाही का वीडियो भेजा, मामला दर्ज

Fri, 20 Feb 2015 08:05 AM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 08:05 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal effect shows in delhi

दिल्ली पुलिस के विजिलेंस विभाग ने एक कांस्टेबल पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी सिपाही साउथ कैंपस थाने में तैनात है। शिकायतकर्ता ने विभाग की हेल्पलाइन (व्हाट्स ऐप) पर एक वीडियो भेजा था। जिसमें आरोपी सिपाही को शिकायतकर्ता की दुकान से बिना रुपये दिए 25 हजार रुपये का पटाखा खरीदते देखा गया।

विज्ञापन


पटाखे की कीमत मांगने पर आरोपी सिपाही ने उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। विजिलेंस विभाग की उपायुक्त सिंधु पिल्लई ने बताया कि गत वर्ष अक्तूबर में साउथ कैंपस निवासी एक पटाखा विक्रेता ने विभाग के हेल्प लाइन नंबर पर एक वीडियो भेजा था। इसमें साफ दिख रहा था कि सिपाही चुन्नी लाल दुकान में कई बार जाता है और बिना रकम दिए करीब 25 हजार के पटाखे खरीदता है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्जकर निलंबित किया

Kejriwal effect shows in delhi

शिकायतकर्ता जब उससे रकम देेने की बात कहता है तो आरोपी उसपर अवैध पटाखा बेचने का आरोप लगाकर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देता है। साथ ही इससे बचने के लिए पीड़ित से 20 हजार रुपये की रिश्वत भी मांगी। रकम न देने की स्थिति में सिपाही दिवाली के नाम पर पांच हजार रुपये देने को कहता है।

विजिलेंस विभाग ने शिकायती वीडियो की एफएसएल में जांच करवाई। जिसमें वीडियो को सही पाया गया। रिपोर्ट आने के बाद विजिलेंस विभाग ने पीड़ित के बयान पर आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed