फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal denies to get bail read to go jail

तिहाड़ के बाहर AAP नेताओं का हंगामा, गए जेल

Thu, 22 May 2014 11:41 AM IST
Updated Thu, 22 May 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
kejriwal denies to get bail read to go jail

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को हिरासत में ले लिया है और उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन



कोर्ट द्वारा अगली सुनवाई 23 मई को होगी। नितिन गडकरी द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे पर केजरीवाल ने बेल बांड भरने से मना कर दिया था।

तिहाड़ के जेल नंबर 4 में रखा गया

kejriwal denies to get bail read to go jail
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल ले जाया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद तिहाड़ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केजरीवाल को तिहाड़ के जेल नंबर 4 में रखा गया है।

अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस अपनी गाड़ी में बिठाकर जेल ले गई। दिल्ली पुलिस की गाड़ी के पीछे पार्टी के कई समर्थक भी पीछे-पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिहाड़ जेल के बाहर धारा 144 लागू

kejriwal denies to get bail read to go jail

आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने तिहाड़ जेल के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इस प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया है। पुलिस लोगों को तिहाड़ के बाहर से हटाना चाहती है लेकिन वहां कई सारे लोग मौजूद हो गए हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल के बाहर धारा 144 लागू कर दी है।

हालांकि धारा 144 लागू होने के बाद भी वहां पर पार्टी के ढेरों समर्थक मौजूद हैं। पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं को मारा पीटा साथ ही महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी बदतमीजी की जा रही है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव इस पर कहते हैं कि काश, पुलिस यह सख्ती देश के अपराधियों के खिलाफ दिखाती तो देश से अपराध खत्म हो जाता।

विज्ञापन

पार्टी समर्थकों का जेल के बाहर प्रदर्शन

kejriwal denies to get bail read to go jail

इस बीच जब केजरीवाल को तिहाड़ जेल के अंदर ले जा गया तो आम आदमी पार्टी के समर्थक जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पार्टी के कार्यकर्ताओं का मानना है कि अरविंद केजरीवाल ने जो भी कदम उठाया है वह सही है। हम अपने सिद्धांतों पर लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के फेसबुक पेज पर भी इस बात को लिखा गया है कि यह आदर्शों पर खड़े होने की बात है। यदि नितिन गडकरी को चोर कहने पर जेल जाना होगा, तो हम जाएंगे।

मोदी के पीएम बनते हीं 'अच्छे दिन' आ गए हैं

kejriwal denies to get bail read to go jail

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद चारों ओर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि मोदी जी प्रधानमंत्री बनने वाले हैं तो हमारे दिन तो अच्छे आने ही थे।

वहीं पार्टी के ‌बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कानून नहीं मानने के अभयस्थ हो चुके हैं। उन्हें कानून का सम्मान करना चाहिए।

केजरीवाल का मुकदमा लड़ने वाले वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि इस मामले में कोर्ट को जेल नहीं भेजना चाहिए। केजरीवाल ने कोई अपराध नहीं किया है।

केजरीवाल ने लगाया था झूठा आरोप

kejriwal denies to get bail read to go jail

बीजेपी की ओर हर्षवर्धन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने नितिन गडकरी के खिलाफ झूठा आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें गडकरी जी ने मानहानि का मुकदमा दायर कर सही जवाब दिया है।

वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि अगर नितिन गडकरी को चोर बोलने पर जेल जाना पड़ता है तो हमें जेल जाना मंजूर है। यह सिद्धांतों की लड़ाई है।

क्या है केजरीवान का प्लान?

kejriwal denies to get bail read to go jail
बीजेपी नेता नितिन गडकरी की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली के एक कोर्ट में बेल बांड भरने से इंकार कर दिया।

दिल्ली की एक स्‍थानीय कोर्ट में हाजिरी लगाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गोमती मनोचा के उपस्थिति में कहा कि अदालत उन्हें जब भी बुलाएगी वह आने को तैयार हैं लेकिन वह बेल बांड भरने को तैयार नहीं है।

सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट ने कहा कि मैं आपकी बात से सहमत हूं लेकिन केजरीवाल बेल बांड क्यों नहीं भरना चाहते हैं? इसमें दिक्कत क्या है? यह एक नियम है और हम क्यों इस मामले में कुछ अलग करने की सोच रहे हैं।

'मैने कुछ गलत नहीं किया'

kejriwal denies to get bail read to go jail

मजिस्ट्रेट ने कहा कि मैं मानती हूं कि आप कोर्ट में आने को तैयार हैं लेकिन इस नियम के तहत आप बेल बांड क्यों नहीं भरना चाहते। क्या आप कुछ खास आवभगत की सोच रहे हैं? केजरीवाल ने अपने बचाव में कहा कि मैंने कोई गंभीर अपराध नहीं किया है और मैं कोई खास आवभगत के बारे में भी नहीं सोच रहा हूं।

केजरीवाल ने कहा कि यह मेरा सिद्धांत है, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है फिर मैं क्यों बेल लूं। मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं।

केजरीवाल की ओर से प्रशांत भूषण और राहुल मेहरा वकील के रूप में उनका पक्ष रख रहे थे। उन्होंने कहा कि यह मामला एक राजनीतिक विषय है और आम आदमी पार्टी के सिद्धांत के हिसाब से वह बेल बांड नहीं भरना चाहते हैं।

भ्रष्ट नेताओं की सूची जारी करके फंसे केजरी!

kejriwal denies to get bail read to go jail

भूषण ने कहा कि इसके कोई चांस नहीं हैं कि केजरीवाल तथ्यों के साथ कोई छेड़छाड़ या गवाहों को बरगलाने की कोई कोशिश करेंगे।

वकील पिंकी आनंद कोर्ट में नितिन गडकरी की ओर से केस की जिरह कर रही थी। उन्होंने कहा कि कानून सब के लिए एक है और इस तरीके के दावे का कोई आधार नहीं है। कानून किसी खास के लिए नहीं बदला जाना चाहिए।

इसके पहले कोर्ट ने 28 फरवरी पर मानहानि के आरोप में केजरीवाल को समन जारी करते हुए तलब किया था। केजरीवाल को ये समन देश के सबसे भ्रष्ट नेताओं की सूची जारी करने के मामले में जारी किया गया था। इस लिस्ट में नितिन गडकरी का भी नाम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed