फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal creates special strategy to defeat Modi

मोदी को हराने काशी जाएगी 'केजरी सेना'

Wed, 19 Mar 2014 11:10 PM IST
Updated Wed, 19 Mar 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal creates special strategy to defeat Modi

काशी की जमीन नरेंद्र मोदी बनाम अरविंद केजरीवाल के सियासी जंग के लिए तैयार हो रही है। बेशक अभी बनारस से केजरीवाल के नाम का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रणनीति इस तरह बन रही है कि 25 मार्च से 10 अप्रैल तक स्थानीय कार्यकर्ता प्रचार अभियान को आगे बढ़ाएं। इसके बाद की जिम्मेदारी दिल्ली से बनारस पहुंचे कार्यकर्ताओं पर होगी।
विज्ञापन


पार्टी रणनीतिकारों के मुताबिक, चुनावी परिणाम कुछ भी रहे, लेकिन मोदी के खिलाफ केजरीवाल की टक्कर कमतर नहीं दिखनी चाहिए। माना जा रहा है कि बनारस में आप की मौजूदगी जितनी मजबूत दिखेगी, राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा विरोधी वोटों का ध्रुवीकरण आप के पक्ष में करना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल भी बनारस के इर्द-गिर्द मंडराते रहेंगे

Kejriwal creates special strategy to defeat Modi

इसके लिए बनारस में जरूरत मझे हुए कार्यकर्ताओं की पड़ेगी। साथ ही खुद केजरीवाल को भी बनारस में समय देना होगा। पार्टी को थोड़ी सहूलियत इससे है कि बनारस में चुनाव 12 मई को है। दिल्ली में वोटिंग होने केबाद आप को प्रचार केलिए करीब एक महीने का समय मिल जाएगा।

पार्टी सूत्रों की मानें तो 25 मार्च की बनारस रैली में केजरीवाल के नाम का ऐलान होने के बाद स्थानीय कार्यकर्ता प्रचार अभियान को आगे बढ़ाएंगे। इसकेलिए उनका शुरुआती प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है। वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने के लिए बुधवार को एक शिविर भी लगाया।

वहीं, दस अप्रैल को दिल्ली से ज्यादातर कार्यकर्ता बनारस के लिए कूच करेंगे। डोर-टू-डोर प्रचार, नुक्कड़ सभा व नुक्कड़ नाटक के जरिए स्थानीय मुद्दों पर फोकस करके प्रचार करेंगे। वहीं, केजरीवाल का भी शेड्यूल इस तरह तय किया जा रहा है कि उनका ज्यादातर समय बनारस केइर्द-गिर्द उत्तर प्रदेश व बिहार में चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने में निकले।

रैली केलिए 1100 रुपये में रजिस्ट्रेशन

Kejriwal creates special strategy to defeat Modi

पार्टी ने 25 मार्च को बनारस में अरविंद केजरीवाल की होने वाली रैली के लिए दिल्ली में रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। इच्छुक कार्यकर्ता 1100 रुपये देकर पार्टी कार्यालय पर आवेदन कर सकते हैं।

पार्टी के एक पदाधिकारी के मुताबिक, शुल्क देने वाले लोग 24 मार्च को दिल्ली से रवाना होंगे। सुबह बनारस पहुंचकर वह रैली में शिरकत करेंगे। उसी दिन शाम को उन्हें लौटना होगा। सफर की पूरी जिम्मेदारी पार्टी पर होगी।

इस दौरान इन इलाकों में केजरीवाल तूफानी रोड शो करेंगे। बड़ी रैलियों की जगह उनकी कोशिश जनसंपर्क की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed