{"_id":"61f19e0563bdb8d284bed17301d1fcc9","slug":"kejriwal-considers-the-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"... तो केजरीवाल ने मान ली गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... तो केजरीवाल ने मान ली गलती
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Jan 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना कि उनके कानून मंत्री सोमनाथ भारती से गलतियां हुईं लेकिन मालवीय नगर की घटना पर एक बार फिर से भारती को क्लीन चिट दी है। उन्होंने कहा कि कुछ वायदे पूरा करने की सीमा तय करने में जल्दबाजी हुई। जनलोकपाल बिल आने में अभी भी कम से कम 15 दिन और लग सकते हैं।
विज्ञापन
एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने माना कि भारती का मीडिया से यह कहना कि मोदी ने कितने पैसे दिए और भाजपा नेता अरुण जेटली के मुंह पर थूकने का मन करने जैसा बयान ठीक नहीं था। मुख्यमंत्री ने कहा गलती मानने में शर्म नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: केजरीवाल ने BJP को दिया एक और झटका
विज्ञापन
भारती ने दो गलतियां की है, उसे स्वीकार करते हैं। भारती को ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। लेकिन जहां तक मालवीय नगर की घटना का मामला है तो फुटेज घंटों देखी है, उसमें कहीं भी भारती की गलती नजर नहीं आ रही है। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई का सवाल ही नहीं उठता।
अपने एक माह के कार्यकाल की उपलब्धियों का हवाला देते हुए कहा जो भी वायदे किए हैं सभी पूरे जाएंगे। उन्होंने जनलोकपाल बिल पर काम जारी है। एक माह हो गया, हो सकता अभी भी 15 दिन और लग जाए। स्टिंग के जरिए धमकाने की राजनीति को भी उन्होंने उचित ठहराया। मुख्यमंत्री ने कहा आज हर कोई रिश्वत के नाम से ही डर रहा है। यदि डर से कोई रिश्वत नहीं ले रहा तो भी ठीक ही है।
यह भी पढ़ें: कैसा रहा केजरीवाल सरकार का एक महीना?
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि दागियों को हराने के लिए वे रहे हैं। दिल्ली में भी दागियों को हराया है। बिजली कंपनियों के खाते के ऑडिट मामले में सफाई दी कि मामला हाईकोर्ट में है। ऑटो को नोएडा तक पंहुचा दिया।
पानी-बिजली के वायदे पूरे किए। बिन्नी विवाद और अन्य मुद्दों पर सरकार जाने संबंधी सवाल पर केजरीवाल ने कहा भगवान जाने कब तक सरकार चलेगी। जब तक भगवान की इच्छा, सरकार चलेगी, हमने तो दो मिनट की भी चिंता नहीं की।