{"_id":"584650b74f1c1be6724485af","slug":"kejriwal-condoles-death-of-j-jayalalithaa-will-pay-floral-tribute-to-her-at-rajaji-hall-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अम्मा' के निधन पर सीएम केजरीवाल ने जताया शोक, अंतिम दर्शन के लिए जाएंगे चेन्नई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अम्मा' के निधन पर सीएम केजरीवाल ने जताया शोक, अंतिम दर्शन के लिए जाएंगे चेन्नई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
जयललिता के अंतिम दर्शन के लिए जाएंगे केजरीवाल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और देश की ताकतवर महिला राजनेताओं में शुमार जे. जयललिता का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में सोमवार रात करीब 11:30 बजे निधन हो गया। वह 68 वर्ष की थीं और पिछले 75 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।
विज्ञापन
उनके निधन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गहरा शोक जताते हुए ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल जयललिता के अंतिम दर्शन के लिए दोपहर करीब 12:30 बजे चेन्नई के राजाजी हॉल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हम अम्मा के निधन की खबर से काफी दुखी हैं। वह एक बहुत ही लोकप्रिय नेता थीं। वो आम आदमी की नेता थीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
विज्ञापन
V sad to hear the demise of Amma. A very very popular leader. Aam admi's leader. May her soul rest in peace.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 5, 2016
बता दें कि जयललिता का अंतिम संस्कार चेन्नई के मरीना बीच पर शाम 4:30 बजे किया जाएगा। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति पहले ही चेन्नई पहुंच चुके हैं। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है, जहां देशभर के सरकारी इमारतों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।