फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal condemns centre for jnu row, meets president

केंद्र चाहता है सुलगता रहे देश: केजरीवाल

Thu, 18 Feb 2016 03:57 PM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
kejriwal condemns centre for jnu row, meets president

राहुल गांधी के बाद आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले और उन्हें जेएनयू, पटियाला हाउस कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को हुई घटनाओं से वाकिफ कराते हुए अपनी चिंता जाहिर की।

विज्ञापन


राष्ट्रपति से मिलने के बाद जब वो बाहर निकले तो केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति के सामने अपनी तीन चिंताएं रखी हैं। अपनी बात को शुरू करते हुए केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जेएनयू का कोई छात्र, कोई फैकल्टी यह नहीं कह रही कि वो देशद्रोहियों के साथ हैं फिर भी दस दिन बाद भी ये मामला नहीं सुलझ सका है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने आगे कहा कि इसके पीछे एक ही कारण हो सकता है या तो केंद्र राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ है या ये चाहता है कि देश ऐसे ही सुलगता रहे। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस जिसके पास 80 हजार जवान हैं, पैरा-मिलिट्री फोर्स समेत सभी खुफिया एजेंसी जिसके पास  हैं वो चार देशद्रोहियों को नहीं पकड़ पा रहे तो पठानकोट के आतंकियों को क्या पकड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी खुली चुनौती'

kejriwal condemns centre for jnu row, meets president

इसके बाद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर जबरदस्त वार करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद कल दिल्ली पुलिस पटियाला हाउस कोर्ट में मूक दर्शक बनी रही। उन्होंने कहा कि पुलिस अपने आप कोई काम नहीं करती। पुलिस हमेशा अपने बॉस के इशारे पर काम करती है।

दिल्ली पुलिस का बॉस यानी केंद्र सरकार यानी कि केंद्र ने ही कल पुलिस को चुप खड़े रहने के लिए और कोई एक्शन न लेने के लिए कहा था। केजरीवाल ने कहा कि इस तरह का काम करके केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को खुली चुनौती दी है।

केजरीवाल बोले कि इस तरह को कोई कानून व्यवस्था नहीं है कोई सुप्रीम कोर्ट नहीं है और केंद्र सरकार अपनी डिक्टेटरशिप कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि पटियाला हाउस कोर्ट में छात्रों और पत्रकारों की पिटाई की गई और बीजेपी विधायक ओपी शर्मा खुला घूम रहा है उसे पुलिस नहीं पकड़ रही।

मंत्री कपिल मिश्रा को मिल रही हैं धमकियां

kejriwal condemns centre for jnu row, meets president

केजरीवाल ने ये दावा भी किया कि दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा को धमकियां मिल रही हैं। पुलिस कुछ करती क्यों नहीं। केजरीवाल ने अंत में केंद्र सरकार से‌ विनती भरे लहजे में कहा कि अभी भी हालात नहीं बिगड़े हैं देश संभाल लीजिए।

बता दें कि इससे पहले ‌कपिल मिश्रा ने अपने ट्विटर पर वो चिट्ठी शेयर की है जिसे उन्होंने गृहमंत्री को भेजा है और बताया है कि उन्हें धमकी मिल रही है। कपिल के इस ट्वीट को केजरीवाल ने री‌ट्वीट भी किया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed