फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal clarifies after aap leaders name in FIR delhi violence those get benefit spreading violence

दिल्ली हिंसा: FIR में आप नेता का नाम, केजरीवाल बोले- जो हार रहे वो दंगे करा रहे हैं

Wed, 18 Dec 2019 01:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 Dec 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal clarifies after aap leaders name in FIR delhi violence those get benefit spreading violence
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

दिल्ली में रविवार को हुई हिंसा में आज दिल्ली पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है जिसमें आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई के नेता कासिम उस्मानी का भी नाम है। राजनेताओं के नाम सामने आने के बाद से दिल्ली की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान भी सामने आया है।

विज्ञापन


विज्ञापन



केजरीवाल ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस की और कहा कि हाल में हुई हिंसक वारदातों में आप का नाम खींचने की कोशिश की जा रही है। आम आदमी पार्टी ऐसा क्यों करेगी? इससे हमें क्या फायदा होगा? हम सबको शांति बनाकर रखनी चाहिए। सिर्फ वो लोग जो आने वाले चुनाव में हार से डरे हुए हैं वो ही दंगा भड़का रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने आगे दिल्ली के वकीलों के लिए एक बड़ी घोषणा भी की। लंबे समय से वकील एक मांग कर रहे थे जिसे हमने वादा किया था कि पूरा करेंगे। हमने उनके वेलफेयर के लिए 50 करोड़ की राशि अलग रखी है और एक कमेटी बनाई थी कि कैसे ये पैसे खर्च होंगे। इस कमेटी ने चार मांगें की हैं, कैबिनेट ने उन सभी को स्वीकार कर लिया है।

हमने दिल्ली के उन वकीलों को जो यहां के वोटर हैं उनके लिए पांच लाख तक के मेडिकल बीमा, 10 लाख तक के जीवान बीमा का इंतजाम किया है। इनकी सुविधा के लिए ई-लाइब्रेरी और कोर्ट परिसर में जगह-जगह क्रेच भी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed