फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal claims cbi has been asked to target all opposition parties

'CBI को आदेश, विपक्षियों को निशाना बनाओ'

Fri, 18 Dec 2015 10:18 PM IST
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
kejriwal claims cbi has been asked to target all opposition parties

डीडीसीए मामले में अरुण जेटली को घरने में लगी आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने

विज्ञापन

एक रीट्वीट करके जेटली पर निशाना साधा है।

केजरीवाल ने इस रीट्वीट के माध्यम से ये जेटली से सवाल किया है कि आखिर कल पीएम के घर पर हुई बैठक में वो क्यों नहीं गए? इस बैठक में सभी मंत्री शामिल हुए थे केवल अरुण जेटली यहां नहीं आए थे।

इस मामले में अरुण जेटली का दफ्तर कह रहा है कि वो आए तो थे लेकिन सबसे आखिर में आए थे जबकि सूत्रों का ये दावा है कि अरुण जेटली आए ही नहीं थे। इसी पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि जेटली बैठक में क्यों नहीं गए क्या वो व्यस्त थे या नाराज?
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने सीबीआई अफसर के हवाले से किया दावा

kejriwal claims cbi has been asked to target all opposition parties

वहीं डीडीसीए में घोटाले को लेकर चल रही आम आदमी पार्टी और वित्त मंत्री अरुण जेटली की लड़ाई आज एक कदम और आगे बढ़ गई, जब दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह-सुबह जेटली पर हमला बोला।

दरअसल आज सुबह ही केजरीवाल ने जेटली पर एक और हमला बोलते हुए ट्वीट किया। केजरीवाल ने इसमें लिखा है कि एक सीबीआई अफसर ने उन्हें कल बताया था कि सीबीआई को सभी विपक्षी पार्टियों को अपने निशाने पर लेने को कहा गया है।



ये बात कहकर उन्होंने फिर से एक नई बहस खड़ी कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक न्यूज चैनल के एंकर पर भी जेटली से अपने कार्यक्रम के जरिए जेटली की मदद का आरोप भी लगाया है।


'जो रास्ते पर ना आए उसे निपटा दो'

kejriwal claims cbi has been asked to target all opposition parties

केजरीवाल ने आज सुबह ट्वीट कर ये भी लिखा कि उन्हें सीबीआई अफसर ने बताया है कि जो विपक्षी पार्टियां सीबीआई के डर से रास्ते पर न आएं उनका निपटारा कर दिया जाए।

गौरतलब है कि दिल्ली सचिवालय पर केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के दफ्तर पर सीबीआई ने छापा मारा था जिसे केजरीवाल और आम आदमी पार्टी सीएम दफ्तर पर ही छापा बता रही है। हालांकि सीबीआई कई बार इस बात से साफ इंकार कर चुकी है कि उसने सीएम दफ्तर पर नहीं राजेंद्र के दफ्तर पर छापा मारा था।

उसी दिन केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में ये दावा किया था कि सीबीआई राजेंद्र के भ्रष्टाचार की फाईलें नहीं लेने आई थी बल्कि डीडीसीए की फाइलें लेने आई थी जिसमें वित्त मंत्री फंसे हैं। तब से ही डीडीसीए में भ्रष्टाचार को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed