{"_id":"5a58d1c34f1c1bed408b469b","slug":"kejriwal-challenged-registrar-decision-in-delhi-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने रजिस्ट्रार के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने रजिस्ट्रार के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:17 AM IST
सार
हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
डीडीसीए मानहानि विवाद
केजरीवाल ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
-डीडीसीए की बैठकों का रिकार्ड मंगाने का किया आग्रह
-संयुक्त रजिस्ट्रार ने खारिज कर दी थी केजरीवाल की अर्जी
डीडीसीए मानहानि विवाद
केजरीवाल ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
-डीडीसीए की बैठकों का रिकार्ड मंगाने का किया आग्रह
-संयुक्त रजिस्ट्रार ने खारिज कर दी थी केजरीवाल की अर्जी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीडीसीए मानहानि विवाद मामले में संयुक्त रजिस्ट्रार के फैसले को चुनौती दी है। केजरीवाल ने 1999 से 2014 के बीच हुई डीडीसीए की बैठकों का रिकार्ड मंगाने की मांग की थी।
विज्ञापन
इस अर्जी को संयुक्त रजिस्ट्रार ने 31 अक्तूबर को खारिज कर दिया था। जस्टिस मनमोहन ने केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के लिये 17 जनवरी की तारीख तय की है क्योंकि शुक्रवार को याचिका पर जिरह के लिये केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के वकील मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने याचिका दायर कर कोर्ट के पिछले आदेश को खारिज करने और डीडीसीए की बैठकों का रिकार्ड मंगाने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री 1999 से 2013 के बीच दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष थे।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के संयुक्त रजिस्ट्रार ने केजरीवाल की अर्जी खारिज करते हुये कहा था कि उन्होंने जो रिकार्ड तलब करने का आग्रह किया उसके आधार पर आरोप नहीं लगाये थे। इसलिये उन्हें अपनी अर्जी के मुद्दों से बाहर जाकर बहस की अनुमति नहीं दी जा सकती।
डीडीसीए मानहानि विवाद मामले में केजरीवाल ने अर्जी दायर कर डीडीसीए की बैठकों का रिकार्ड तलब करने की मांग की थी। जेटली ने केजरीवाल समेत आप के छह नेताओं पर मानहानि के मामले में 10 करोड़ रुपये का दावा ठोका था। जेटली के मुताबिक केजरीवाल व अन्य आरोपियों ने उन पर डीडीसीए का अध्यक्ष रहते हुये अनियमितता करने के झूठे आरोप लगाये थे।