फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal cautioned bureaucrats that dont mess with us we are here for 10 15 years

केजरीवाल ने बाबुओं को दी चेतावनी, हमसे पंगा मत लेना हम 10-15 साल के लिए यहीं हैं

Wed, 20 Apr 2016 06:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Apr 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
kejriwal cautioned bureaucrats that dont mess with us we are here for 10 15 years
केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के साथ काम करने वाले बाबुओं को चेतावनी दी है कि वो सरकार से पंगा न लें ‌क्योंकि ये सरकार आने वाले 10-15 सालों के लिए सत्ता में रहने वाली है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने ये बात मंगलवार को हुए सिविल सर्विसेज डे पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कह दिया कि बाबू लोग जनता द्वारा चुने प्रतिनिधियों को नीचा दिखाने का काम न करें।
विज्ञापन


केजरीवाल बोले हम कुछ भी सहन कर सकते हैं लेकिन राजनीति नहीं। अगर आप राजनीति में रुचि रखते हैं तो रिजाइन दीजिए, चुनाव लड़िए और हमारा सामना ‌कीजिए।

केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार लोगों की उम्मीदें पूरा कर रही है। दिल्लीवासी सरकार के काम से खुश हैं और अगर सरकार ऐसे ही काम करती रही तो हमारी सरकार 10-15 साल के लिए कहीं नहीं जाने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'45 से अधिक उम्र के बाबुओं के पास नहीं है कोई विकल्प'

kejriwal cautioned bureaucrats that dont mess with us we are here for 10 15 years

बता दें कि जब से केजरीवाल सरकार पिछले साल सत्ता में आई है तब से ही बाबुओं से उसके रिश्ते कुछ ठीक नहीं है। मंगलवार को केजरीवाल ने ये भी कह दिया कि आपको पसंद हो या नहीं लेकिन हम यहां 10-15 साल के लिए हैं और जिन अफसरों की उम्र 45 साल से ऊपर है उनके पास तो कोई च्वाइस ही नहीं है।

पिछले साल दिसंबर में दानिक्स के कुछ आईएएस अफसर दिल्ली सरकार से नाखुश होकर हड़ताल पर चले गए थे उन्हें निशाना बनाते हुए केजरीवाल ने कहा कि किसी अफसर ने सरकार को संपर्क नहीं किया। हमारी पार्टी जानती है कि धरने और हड़ताल क्या होते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि हड़ताल हमेशा आखिरी रास्ता होते हैं। लेकिन इस केस में कोई बातचीत नहीं हुई। यह हड़ताल पूर्णरूप से राजनीतिक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed