फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal calls of complete jungalraj in delhi

केजरीवाल ने कहा, 'हां है दिल्ली में घनघोर जंगलराज'

Mon, 06 Jun 2016 03:09 PM IST
बीबीसी/अमर उजाला, नई दिल्ली
बीबीसी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
kejriwal calls of complete jungalraj in delhi
केजरीवाल का ट्वीट - फोटो : ट्व‌िटर से
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्विट कर दिल्ली में 'कंप्लीट जंगलराज' घोषित कर दिया है। केजरीवाल के इस ट्वीट को अभी तक 716 लोगों ने रीट्वीट किया है।
विज्ञापन


केजरीवाल अपने ट्वीट में लिखते हैं कि मोदी जी और उपराज्यपाल नजीब जंग बुरी तरह से फेल रहे हैं। वो लिखते हैं कि दिल्ली में बुरी तरह से बिगड़ती क़ानून व्यवस्था के लिए उन्होंने क्या कर रहे हैं?
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने यह ट्वीट एक समाचार चैनल की वेबसाइट पर आई एक ख़बर 'दिल्ली में नाबालिग़ ने किया नवजात के साथ बलात्कार को पढ़कर किया है।'

उसके बाद अरविंद झा ने भी सवाल किया है कि हम ऐसा क्या करें कि बलात्कार के प्रति दिल्ली वाले और हम संवेदनशील होंगे? मुख्यमंत्री कब क़ानून और व्यवस्था के लिए उत्तरदायी होंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी और एलजी पर साधा न‌िशाना

kejriwal calls of complete jungalraj in delhi

अरविंद झा के इस ट्वीट को री ट्वीट करते हुए केजरीवाल लिखते हैं कि एलजी साहब और मोदी जी कृप्या करके कुछ कीजिए। ये दिल्ली में क्या हो रहा है?



केजरीवाल एबीपी न्यूज़ की वेबसाइट से भी एक ख़बर "दिल्ली में मां के साथ दो बेटियों की हत्या, घर में पड़ी थी तीनों की लाश'' की ख़बर को ट्वीट करते हुए मोदी राज के दो साल पर सवाल उठाए हैं।

केजरीवाल ट्वीट के ज़रिए मोदी को निशाना बनाते रहे हैं। इससे पहले सीबीआई द्वारा उनके ऑफ़िस में डाले गए छापे के बाद भी केजरीवाल ने ट्विटर का सहारा लेते हुए मोदी को साइकोपैथ बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed