केजरीवाल ने कहा, 'हां है दिल्ली में घनघोर जंगलराज'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजरीवाल अपने ट्वीट में लिखते हैं कि मोदी जी और उपराज्यपाल नजीब जंग बुरी तरह से फेल रहे हैं। वो लिखते हैं कि दिल्ली में बुरी तरह से बिगड़ती क़ानून व्यवस्था के लिए उन्होंने क्या कर रहे हैं?
अरविंद केजरीवाल ने यह ट्वीट एक समाचार चैनल की वेबसाइट पर आई एक ख़बर 'दिल्ली में नाबालिग़ ने किया नवजात के साथ बलात्कार को पढ़कर किया है।'
उसके बाद अरविंद झा ने भी सवाल किया है कि हम ऐसा क्या करें कि बलात्कार के प्रति दिल्ली वाले और हम संवेदनशील होंगे? मुख्यमंत्री कब क़ानून और व्यवस्था के लिए उत्तरदायी होंगे?
मोदी और एलजी पर साधा निशाना
अरविंद झा के इस ट्वीट को री ट्वीट करते हुए केजरीवाल लिखते हैं कि एलजी साहब और मोदी जी कृप्या करके कुछ कीजिए। ये दिल्ली में क्या हो रहा है?
How many rapes will it take for us to build "consensus" on statehood for Delhi? Make CM accountable for law & order? https://t.co/IzEsaJ8C8n
— Arvind Jha (@jalajboy) June 6, 2016
केजरीवाल एबीपी न्यूज़ की वेबसाइट से भी एक ख़बर "दिल्ली में मां के साथ दो बेटियों की हत्या, घर में पड़ी थी तीनों की लाश'' की ख़बर को ट्वीट करते हुए मोदी राज के दो साल पर सवाल उठाए हैं।
LG sahib/ Modi ji, pl do something. Ye delhi mein kya ho raha hai https://t.co/gsCltsvnD7
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 6, 2016
केजरीवाल ट्वीट के ज़रिए मोदी को निशाना बनाते रहे हैं। इससे पहले सीबीआई द्वारा उनके ऑफ़िस में डाले गए छापे के बाद भी केजरीवाल ने ट्विटर का सहारा लेते हुए मोदी को साइकोपैथ बताया था।
This is 2 years of Modi raj https://t.co/gsCltsvnD7
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 6, 2016