फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal become angry youngman, despute in aap's Conference

AAP में बवाल, एंग्री यंगमैन बने केजरीवाल

Tue, 01 Apr 2014 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कौशांबी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कौशांबी Updated Tue, 01 Apr 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
kejriwal become angry youngman, despute in aap's Conference

आम आदमी पार्टी के भीतर की फूट और नाराजगी अब बाहर आने लगी है। पार्टी कार्यकर्ता अब खुलेआम AAP की रणनीति और पार्टी नेताओं का विरोध करने लगे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे अरविंद केजरीवाल के सामने भी नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पार्टी नेता उनकी शिकायतें नहीं सुनते हैं और न ही उनका फोन उठाते हैं।
विज्ञापन


सम्मेलन को संबोधित करने के लिए केजरीवाल, संजय सिंह, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी, आशुतोष और गोपाल राय आदि नेता सोमवार को कौशांबी पहुंचे थे।

इतनी खरी-खरी सुन नहीं पाए केजरीवाल!

kejriwal become angry youngman, despute in aap's Conference

कार्यकर्ताओं का आरोप था कि AAP अब वीआईपी हो गई है। पार्टी नेताओं से मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। इतना ही नहीं प्रत्याशी भी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं।

इस पर केजरीवाल ने तुरंत इसकी शिकायत फोन पर करने की बात कही, तो कार्यकर्ताओं ने उन पर ही सवाल दाग दिया और हंगामा करने लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा, कोई भी आला नेता कार्यकर्ताओं के फोन ही नहीं उठाता।

कार्यकर्ताओं का गुस्सा देख अरविंद केजरीवाल ने उन्हें समझाया और जरूरी काम की बात कहकर सम्मेलन बीच में ही छोड़कर दिल्ली चले गए।

सम्मेलन में केजरी को क्यों आया गुस्सा?

kejriwal become angry youngman, despute in aap's Conference

लोकसभा चुनावों से ठीक पहले AAP कार्यकर्ताओं का ये गुस्सा पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के नेता और प्रत्याशी वीआईपी कल्चर में डूबते जा रहे हैं।

केजरीवाल भी कार्यकर्ताओं का गुस्सा ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर पाए। शिकायतों से गुस्साए केजरीवाल ने कुछ कार्यकर्ताओं पर सम्मेलन को हाईजैक करने का आरोप तक लगा दिया।

अपने ही गढ़ में कार्यकर्ताओं के बीच केजरी की ऐसी बेबसी उनकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। इतना ही नहीं, ऐसी गतिविधियों से विरोधियों को भी वार करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed