पूर्व सैनिकों ने लगाए राहुल गांधी वापस जाओ के नारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 61 दिनों से धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों से मिलने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज जंतर-मंतर पहुंचे। वहां उन्होंने सैनिकों से मुलाकात की। लेकिन वहां उन्हें सैनिकों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। सैनिकों ने उन्हें मंच पर नहीं चढ़ने दिया और राहुल गांधी वापस जाओ के नारे भी लगाए।
जंतर-मंतर पहुंचे राहुल ने कहा कि इन लोगों को यहां से नहीं हटाया जाना चाहिए क्योंकि ये अपने अधिकार के लिए धरना दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पीएम को एक निश्चित तारीख देनी चाहिए कि वो कब वन रैंक वन पेंशन लाएंगे तब ही जाकर ये प्रदर्शन खत्म होगा।
राहुल बोले कि इन जवानों ने सीमा पर देश की रक्षा में अपनी पूरी जिंदगी बिता दी और अब ये धरना दे रहे हैं, इन्हें यहां से नहीं हटाया जाना चाहिए। तकनीकि परेशानियों की बात पीएम को कहने से पहले सोचनी चाहिए थीं। अब हमें डेट चाहिए, इन लोगों को डेट चाहिए। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैनिकों को आज जंतर-मंतर से हटाने की कोशिश की थी पर बाद में उन्हें इजाजत दे दी।
पिछले 61 दिन से कर रहे हैं प्रदर्शन
दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले 61 दिनों से वन रैंक वन पेंशन की मांग पर धरना दे रहे पूर्व सैनिकों को दिल्ली पुलिस ने खदेड़ दिया है। बता दें कि 15 अगस्त के मद्देनजर जंतर मंतर को खाली कराने के लिए पूर्व सैनिकों को हटाया गया है।
धरना दे रहे पूर्व सैनिक पुलिस की इस कार्रवाई पर बेहद गुस्से में हैं। वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे को लेकर 61 दिनों से धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों पर एनडीएमसी और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से नाराज पूर्व सैनिकों ने हटने से साफ इंकार कर दिया है।
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी सुरक्षा को देखते हुए जंतर-मंतर से सभी प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है। लेकिन पिछले 61 दिनों से अपनी मांगें मनवाने के लिए धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों का कहना है कि जब तक प्रधानमंत्री उनकी मांग नहीं मान लेते तब तक वो नहीं हटेंगे।
एनडीए सरकार कर रही है यूपीए-2 जैसा बर्ताव
जो एनडीए सरकार सत्ता में आई है उसने चुनाव से पहले पूर्व सैनिकों की इसी मांग को अपने चुनाव प्रचार का बहुत बड़ा मुद्दा बनाया था। उन्होंने ये भरोसा दिया था कि सरकार बनने पर वो वन रैंक वन पेंशन लागू करेंगे लेकिन ऐसा अभी तक कुछ नहीं हुआ।
दिल्ली पुलिस और एनडीएमसी की इस कार्रवाई को लेकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी ट्वीट कर पू्र्व सैनिकों की मांग का समर्थन किया है। केजरीवाल ने लिखा है कि पूर्व सैनिक बलपूर्वक जंतर-मंतर से खदेड़े जा रहे हैं।दुर्भाग्यपूर्ण है कि कल तक वो हमारी रक्षा कर रहे थे और अब स्वतंत्रता दिवस पर उन्हीं की सुरक्षा खतरे में है।
Ex-servicemen being forcibly thrown out of jantar mantar? Bizarre.They protected us till yest. Now they r security threat for indep day?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 14, 2015
केजरीवाल ने आगे लिखा है कि एक साल में ही एनडीए सरकार ऐसा बर्ताव करने लगी है जैसे यूपीए-2 करती थी। उन्होंने आगे ट्वीट किया है कि जिन हुक्मरानों को अपनी जनता से डर लगने लगे और जनता से बचने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़े तो समझो उन हुक्मरानों के शासन की उलटी गिनती शुरू।
Within a year, NDA has started behaving the way UPA behaved in its second term. This is how UPA-II wud crush movements.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 14, 2015
जिन हुक्मरानों को अपनी जनता से डर लगने लगे और जनता से बचने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़े तो समझो उन हुक्मरानों के शासन की उलटी गिनती शुरू
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 14, 2015