गृह मंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से क्यों बचे केजरीवाल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
मुलाकात में दिल्ली और केंद्र के बीच विवाद के अलावा 1984 सिख दंगा पीड़ितों की मुआवजा राशि के चेक जल्द दिए जाने के मसले पर चर्चा की गई। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर यह बातचीत करीब आधा घंटा चली।
मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कोई बयान तो नहीं दिया, लेकिन कानून-व्यवस्था पर सामान्य चर्चा के अलावा केंद्र और राज्य के बीच चल रहे विवादों पर बातचीत की खबरें हैं।
केंद्र से नहीं बन बात!
सूत्र बताते हैं कि केंद्र सरकार की तरफ से सीएनजी वाहन फिटनेस घोटाले की जांच आयोग को गैर कानूनी करार देने, दिल्ली अंडमान निकोबार आईलैंड सिविल सर्विसेज (दानिक्स) अधिकारियों को समयबद्ध पदोन्नति और सिख दंगा पीड़ितों के मुआवजे के चेक नहीं मिलने के मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
गत दिनों केंद्र सरकार ने सीएनजी वाहन फिटनेस घोटाले की जांच के लिए रिटायर जस्टिस एसएन अग्रवाल के जांच आयोग को गैर कानूनी करार देने वाली चिट्ठी भेजी थी।
हालांकि इसमें उपराज्यपाल को पत्र लिखकर मनीष सिसोदिया ने जांच जारी रखने की बात कही थी। दूसरे मामले में दिल्ली सरकार ने दानिक्स अधिकारियों की लंबित मांगें पूरी करते हुए 10 हजार का स्केल भी तय किया था।
इसे भी केंद्र ने अवैध करार दिया था। लेकिन दिल्ली सरकार ने सूची के साथ फिर आदेश जारी कर दिया।