फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal attacks on pm modi speech in goa says its biggest insult to people standing in queues

पीएम मोदी के भाषण से बौखलाए केजरीवाल, बोले जिद्द छोड़ें नोटबंदी वापस लें मोदी जी

Sun, 13 Nov 2016 08:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Nov 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
kejriwal attacks on pm modi speech in goa says its biggest insult to people standing in queues
केजरीवाल और पीएम मोदी - फोटो : PTI

गोवा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से दिए गए भाषण को लेकर दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संवादाता सम्मेलन करके देश की जनता से माफी मांगने, नोट बंदी का आदेश वापस लेने की मांग रख दी है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों ने बड़े-बड़े घोटाले किए थे, वो भी लाइन में लगे हैं। मोदी जी लाइन में जाकर देखें। पता लगेगा कि लाइन में कौन लोग खड़े हैं? प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि जनता से माफी मांगे।
विज्ञापन


केजरीवाल ने प्रधानमंत्री की तरफ से 50 दिन का समय मांगने को लेकर कहा है कि घोषणा करते समय दो दिन, अगले दिन 10 दिन, फिर जेटली जी ने तीन हफ्ते और अब प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि 50 दिन लगेंगे। पूरा देश पैनिक में है। कैसे साथ दें। व्यापारी, किसान, गरीब परेशान हैं। खुश सिर्फ वो लोग हैं जिनके पास पैसे हैं, गरीब या किसान से पूछें कि उनके रखे नोट कागज के टुकड़े हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी जी को पता ही नहीं कि चल क्या रहा है?'

kejriwal attacks on pm modi speech in goa says its biggest insult to people standing in queues

केजरीवाल ने कहा, मोदी जी को पता ही नहीं कि चल क्या रहा है? अभी भी संभल जाएं। अगर स्थिति बिगड़ गई तो संभाले नहीं संभलेगी। जिद्द व अहंकार छोड़कर नोट बंदी का फैसला वापस ले लो। दिक्कतों को गंभीरता से लें।

चौबीस घंटे में कुछ ना कुछ समाधान निकालें। अगर बंद करना ही है तो सोचसमझकर बंद करें, लोगों को समय दें। घर में बच्चे के लिए दूध नहीं है और बाजार बंद है। देश में आपातकाल के हालात हैं, क्या ऐसे ही 50 दिन झेलने होंगे।

केजरीवाल ने कहा लोग सारा काम धंधा छोड़कर लाइन में लगे हैं। दुकान खोलने का कोई औचित्य नहीं रहा क्योंकि काम नहीं। क्या करें 50 दिन। ट्रांसपोर्ट्स हड़ताल पर चले जाएंगे तो जरूरी सामान कैसे आएगा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले कालाधन और भ्रष्टïचार करने वालों को जेल भेजूंगा लेकिन विदेशों में जमा काला धन लाने की कोशिश तक नहीं की। अगर चुनाव से पहले 1000 व 500 के नोट बंद करके जनता की ऐसी तैसी करने की बात बता देते तो केई वोट नहीं देता।

नाटक-जुमला बंद करें पीएम, उससे नहीं भरता पेट

kejriwal attacks on pm modi speech in goa says its biggest insult to people standing in queues
केजरीवाल - फोटो : ani

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री की जान को खतरा को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, किससे खतरा है? प्रधानमंत्री एसपीजी, आईबी और रॉ सुरक्षा घेरे में रहते हैं। नाटक करना बंद करें। नाटक और जुमलों से लोगों से पेट नहीं भरता। लोगों को पता चल गया है। चुनाव पूर्व कहा था कि 100 दिन में कालाधन नहीं आए तो चौराहे पर लटका देना। अब बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। हालात बिगड़े इससे पहले पहले कुछ कर लें।

भाजपा के पास चला जाएगा पचास फीसदी कालाधन
अरविंद केजरीवाल ने कहा सुनार 60 हजार रुपये तोला सोना बेच रहा है, वो कालाधन कैसे सफेद होगा। बैंकों से दो-दो हजार की गड्डïी आएगी। ये सब भाजपा वाले कराएंगे। हम दुखी होंगे, बच्चे मरेंगे और किसान मरेंगे लेकिन आधा कालाधन भाजपा केपास चला जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ केजरीवाल ने शरद पंवार के साथ एक गाड़ी में सवार प्रधानमंत्री की फोटो केसाथ ट्वीट करके भी निशाना साधा है। केजरीवाल ने लिखा, मोदी जी शरद पवार के साथ मिलकर देश से कालाधन दूर करेंगे। मोदी जी को लाइनों में खड़े लोग चोर नजर आ रहे हैं और शरद पंवार ईमानदार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed