फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal attacks modi on fir for tanker scam, says i dont fear of fir

मोदी पर तमतमाए केजरीवाल-बोले मैं उनके कुकर्मों के खिलाफ खड़ा हूं

Tue, 21 Jun 2016 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jun 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
kejriwal attacks modi on fir for tanker scam, says i dont fear of fir
केजरीवाल ने की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : ani

टैंकर घोटाले में केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, जिसका जवाब देने के लिए आज अर‌विंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी पर हमला बोला। केजरीवाल बोले कि मोदी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा सब पर एफआईआर करके उन्हें डरा दिया लेकिन मैं नहीं डरूंगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही केजरीवाल ने प्रधानमंभी को कुकर्मी तक कह दिया। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा पीएम के कुकर्मों के खिलाफ खड़ा रहूंगा। केजरीवाल ने कहा 6 महीने मोदी जी ने मुझपर सीबीआई रेड कराई थी, उस रेड का खर्चा भी ‌नहीं निकला और वो रेड भी झूठी निकली। इसी तरह मोदी जी ने अब मुझपर टैंकर घोटाले के लिए एफआईआर की है, उनका ये एफआईआर भी फर्जी है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस एफआईआर से 'आप मुझे डराना, धमकाना व तोड़ना चाहते हैं ‌लेकिन आदरणीय श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी ना मैं झुकने वाला हूं, ना डरने वाला हूं और ना ही टूटने वाला हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी जी आपकी लड़ाई सीधे मुझसे है'

kejriwal attacks modi on fir for tanker scam, says i dont fear of fir
केजरीवाल और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

केजरीवाल ने मंगलवार को बुलाई अपनी प्रेस कांफ्रेंस में एक तरह से पीएम मोदी को चेतावनी देते हुए कहा कि देश में जहां भी कोई रोहित वेमुला होगा मैं उसके साथ खड़ा रहूंगा। किसी दलित के खिलाफ अत्याचार होगा, किसान से उसकी रोटी छीनी जाएगी, स्वर्णकार के साथ अन्याय होगा मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा।

मुख्यमंत्री ने भाजपा शासित राज्यों में हुए कथित घोटालों पर ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि जहां व्यापम घोटाले में शिवराज सिंह चौहान को बचाया जाएगा, ललित मोदी घोटाले में वसुंधरा राजे को बचाया जाएगा, जमीन घोटाले में आनंदी बेन पटेल को बचाया जाएगा, अगस्ता वेस्टलैंड मामले में सोनिया गांधी को बचाया जाएगा, 7000 करोड़ लेके विजय माल्या को भगा दिया जाए तब भी मैं खड़ा दिखूंगा।

केजरीवाल ने मोदी को संबोधित करते हुए ये भी कहा कि जब एक हत्यारे के साथ आपके नेता खड़े दिखेंगे तो मैं वहां नजर आऊंगा। वो आगे बोले कि आपने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा किसी के खिलाफ कोई एफआईआर नहीं की और मुझपर कर दी, यानी आप भी मानते हैं कि आपकी लड़ाई सीधे-सीधे मेरे साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed